प्रभु सेठ सांवरिया सूनले तू हमरी अरजिया भजन

प्रभु सेठ सांवरिया सूनले तू हमरी अरजिया भजन

कृष्ण कन्हैया सेठ सांवरो,
ऊंची तेरी शान,
हम सब वंदन करते हैं,
हमारा तुमको प्रणाम।

जय हो प्रभु सेठ सांवरिया,
सुन ले तू हमारी अरजिया,
सहारा तेरा हमने लिया,
भरोसा प्रभु हमने किया,
करना कृपा घनश्याम,
घनश्याम,
मोरा श्याम मोरा श्याम मोरा श्याम।

तू है स्वामी जग जीवन का,
करता धरता रे,
तू ही बनावे, तू ही बिगाड़े,
तू फिर रचता रे,
डोले भंवर में नैया मेरी,
तू देना सहारा रे,
तू ही है खेवैया मेरा,
करना भव पार रे।
जय हो प्रभु सेठ सांवरिया,
सुन ले तू हमारी अरजिया,
सहारा तेरा हमने लिया,
भरोसा प्रभु हमने किया,
करना कृपा घनश्याम,
घनश्याम,
मोरा श्याम मोरा श्याम मोरा श्याम।

भक्तजनों का तू है सहारा,
हम तो मानें रे,
दीन दुखियों को तारा तुमने,
सब जग जाने रे,
दिखला दे तेरी मोहनी मूरत,
ये आश पूरी कर दे रे।
जय हो प्रभु सेठ सांवरिया,
सुन ले तू हमारी अरजिया,
सहारा तेरा हमने लिया,
भरोसा प्रभु हमने किया,
करना कृपा घनश्याम,
घनश्याम,
मोरा श्याम मोरा श्याम मोरा श्याम।

तू है प्यारा नंद दुलारा,
भक्तों का सहारा रे,
कृष्ण कृष्ण कह हमने प्रभु जी,
जीवन गुजारा रे,
कभी न भूले नाम तुम्हारा,
यही वर देना रे,
कृष्ण कन्हैया श्रीरंग स्वामी,
भव पार लगाना रे।
जय हो प्रभु सेठ सांवरिया,
सुन ले तू हमारी अरजिया,
सहारा तेरा हमने लिया,
भरोसा प्रभु हमने किया,
करना कृपा घनश्याम,
घनश्याम,
मोरा श्याम मोरा श्याम मोरा श्याम।

जय हो प्रभु सेठ सांवरिया,
सुन ले तू हमारी अरजिया,
सहारा तेरा हमने लिया,
भरोसा प्रभु हमने किया,
करना कृपा घनश्याम,
घनश्याम,
मोरा श्याम मोरा श्याम मोरा श्याम।



चारभुजानाथ का नया भजन|प्रवीण व्यास|biloda live|charbhuja bhajan|lakecity|

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉगपर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्सगढ़वाली सोंग्स लिरिक्सआध्यात्मिक भजनगुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post