कालो की काल महाकाली भवानी माई

कालो की काल महाकाली भवानी माई कलकत्ता वाली

(मुखड़ा)

कालों की काल, महाकाली,
भवानी माई, कलकत्ता वाली,
कलकत्ता वाली, भवानी माई काली,
महिमा तुम्हारी, निराली,
भवानी माई, कलकत्ता वाली।।
(अंतरा 1)

हे अंगारों जैसे, नयन लाल-लाल,
अधरों की लाली, गले मुंडमाल,
जा लंबी जीभ निकाली,
भवानी माई, कलकत्ता वाली,
कालों की काल, महाकाली,
भवानी माई, कलकत्ता वाली।।
(अंतरा 2)

आगे है हनुमत जी, झंडा संभाले,
पीछे हैं कुकर, संग भैरव मतवाले,
बीच में विकराल रूप वाली,
भवानी मोरी, कलकत्ता वाली,
कालों की काल, महाकाली,
भवानी माई, कलकत्ता वाली।।
(अंतरा 3)

दानव दलन करे, दुष्टों को मारे,
काली की शक्ति, जगत-जन के तारे,
हाथों में भारी भुजाली,
भवानी माई, कलकत्ता वाली,
कालों की काल, महाकाली,
भवानी माई, कलकत्ता वाली।।
(अंतरा 4)

काली की शक्ति को, जिसने भी जाना,
'मोनी' दीवाना, हुआ उसका ज़माना,
दुष्टों से देश करो खाली,
भवानी माई, कलकत्ता वाली,
कालों की काल, महाकाली,
भवानी माई, कलकत्ता वाली।।
(अंतिम पुनरावृत्ति)

कालों की काल, महाकाली,
भवानी माई, कलकत्ता वाली,
कलकत्ता वाली, भवानी माई काली,
महिमा तुम्हारी, निराली,
भवानी माई, कलकत्ता वाली।।
 


Kalo Ki Kaal Mahakali - कालो की काल महाकाली - Manish Agrwal (Moni) - Goddess Kali

Song : Kalo Ki Kaal Mahakali
Male Singer:  Manish Agrwal (Moni) 09300982985
Singer and Lyricist- MANISH AGRAWAL
Music Director- SACHIN UPADHYAY
Audio : SD Studio Jabalpur
Music Label: Sundrani Music
Producer - Lakhi Sundrani

Next Post Previous Post