जहाँ प्रगट हुए वहीँ रहेंगे राम लला लिरिक्स Jaha Pragat Huye Wahi Rahenge Raam Lyrics

जहाँ प्रगट हुए वहीँ रहेंगे राम लला लिरिक्स Jaha Pragat Huye Wahi Rahenge Raam Lyrics

 
जहाँ प्रगट हुए वहीँ रहेंगे राम लला लिरिक्स Jaha Pragat Huye Wahi Rahenge Raam Lyrics

राम लला के सर से टल गई, अला बला,
जहाँ प्रगट हुए वहीँ रहेंगे, राम लला,
भक्त जनों का संत जनों का स्वप्न फला,
जहाँ प्रगट हुए वहीँ रहेंगे, राम लला,
 राम जय राम, राम जय राम,
श्री राम जय जय राम,

सरयू के तीर अयोध्या नगरी सुहानी है,
धरती पे राम जी की यही राजधानी है,
बालक से राजा तक का क्रम यहीं चला,
जहाँ प्रगट हुए वहीँ रहेंगे, राम लला,
 राम जय राम, राम जय राम,
श्री राम जय जय राम,

दशरथ अजर बिहारी बन के राम यहीं पर आये थे,
भरत लखन रिपुसूदन को अंश रूप में लाए थे,
चार चंद्र की छिटकी चारों और कला,
राम लला के सर से टल गई, अला बला,
जहाँ प्रगट हुए वहीँ रहेंगे, राम लला,
जहाँ प्रगट हुए वहीँ रहेंगे, राम लला,
हाँ जी हाँ, जहाँ प्रगट हुए वहीँ रहेंगे, राम लला,

परित्राण देने का प्रण, नाथ नहीं तोड़ते,
भक्तों को ना छेड़ते, दुष्टों को ना छोड़ते,
दुष्टों को दे दंड करे भक्तों का भला,
जहाँ प्रगट हुए वहीँ रहेंगे, राम लला,

राम के संग अयोध्या का प्राण और तन का नाता है,
अवध का कण कण इस शाश्वत इस सच्चाई को दोहराता है,
श्री राम जय राम, जय जय राम,
राम का जीवन सूर्य यहीं सरयू में ढला,
जहाँ प्रगट हुए वहीँ रहेंगे, राम लला,
भक्त जनों का संत जनों का स्वप्न फला,
जहाँ प्रगट हुए वहीँ रहेंगे, राम लला,
 राम जय राम, राम जय राम,
श्री राम जय जय राम,


ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

ऐसे ही अन्य मधुर भजन देखें 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।  
 
 
Song : Ram Lalaa Ke Seer Se Tal Gayi Ala Balaa
Singer : Anup Jalota
Music : Ravindra Jain
Lyrics : Ravindra Jain

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url