मोरी राधे किशोरी बरसाने वारी भजन

मोरी राधे किशोरी बरसाने वारी भजन

 
मोरी राधे किशोरी बरसाने वारी लिरिक्स Mori Radhey Kishori Barsaane Lyrics

मोरी राधे किशोरी बरसाने वारी,
जा पे लट्टू भयो रे देखो गिरधारी,
मेरे बनवारी, मेरे गिरधारी,
मोरी राधे किशोरी बरसाने वारी,

कान्हां रार मचावे,
नचावे सखियन संग राधा को,
राधा खूब छकावे,
चिड़ावै ग्वालों संग कान्हाँ को,
दिल हार बैठी कान्हाँ पे,
राधा प्यारी,
मोरी राधे किशोरी बरसाने वारी,
मोरी राधे किशोरी बरसाने वारी,
 
 श्याम किशोरी को क्या सूझी,
मुरली लई चुराय,
छलिया छला गया है देखो,
आज बड़ा पछताय,
भई दोनों में आज तकरार भारी,
मोरी राधे किशोरी बरसाने वारी,
मोरी राधे किशोरी बरसाने वारी,

एक दूजे में घुले मिले है,
राधा किशन कन्हाई,
जैसे माखन मिश्री घुल जाए,
मिल जाए दूध मलाई,
हुआ "चौखानी" (लेखक) कान्हाँ पे बलिहारी,
हुआ "टोनी" भी कान्हां पे बलिहारी,
मोरी राधे किशोरी बरसाने वारी,
मोरी राधे किशोरी बरसाने वारी,


ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

ऐसे ही अन्य मधुर भजन देखें 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।  
 
 
Radhe Kishori Barsane Wari · Sukhjeet Singh Toni · Binny Narang · Pramod Chokhani
 
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
Next Post Previous Post