ओ बरसाने की छोरी राधे ब्याह भजन
ओ बरसाने की छोरी राधे, ब्याह करवा ले मेरे संग,
कर ले कितनी जोरा जोरी, ना चालूँ तेरे सँग,
मैं न्यूँ कह रही श्याम मेरी बाँह छोड़ दे,
बाँह जो छुड़ावे, श्याम तेरी मटकी फोड़ दे
जे नही मान्यां श्याम तू छलिया हो जावेगी जंग,
कर ले कितनी जोरा जोरी, ना चालूँ तेरे सँग,
तेरे लाम्बे लाम्बे केश राधे चुनी लटके,
मेरे केश मेरी चुनी तेरा मन क्यों भटके,
चुप हो जा तेरी चिकनी चुपड़ी बाते करे तंग,
कर ले कितनी जोरा जोरी, ना चालूँ तेरे सँग,
बात ना मैं झूठी करता साँचा प्यार रे
सच्ची मान गई मने भी हो गया प्यार रे,
बजा दे श्याम तेरी मुरली आज मैं नाचूँ तेरे संग
कर ले कितनी जोरा जोरी, ना चालूँ तेरे सँग,
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
ऐसे ही अन्य मधुर भजन देखें
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
जन्माष्टमी पर राधा कृष्णा का धमाकेदार डीजे डांस भजन। श्याम ना चलु तेरे संग | New Radha Krishna Dance
Singer - Karishma, Minakshi, Vivek vasishtha
Artist - Shiwam & Shiva Agnihotri
Lyrics - Karishma & Minakshi vi
Music - Aman { Sonotek }
Label - Shyam Bhajan
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं