मेरी बिगड़ी कौन बनाएं मेरा संकट मिटाएं भजन

मेरी बिगड़ी कौन बनाएं मेरा संकट कौन मिटाएं भजन

 
मेरी बिगड़ी कौन बनाएं भजन लिरिक्स Meri Bigadi Koun Banaaye Bhajan Lyrics Sanjay Mittal

मेरी बिगड़ी कौन बनाएं,
मेरा संकट कौन मिटाएं,
तेरे सिवा ना कोई दूजा,
जाऊँ में किसके द्वारे,
मेरी बिगड़ी कौन बनाए,
मेरा संकट कौन मिटाए।

मांगने लायक करम किये ना,
फिर भी मैं आया सवाली,
मेरे कारण कोई कहे ना,
आया हैं दर से तेरे खाली,
मेरे पाप गिनो ना बाबा,
सत्य राह चला दे,
मेरी बिगड़ी कौन बनाए,
मेरा संकट कौन मिटाए।

द्वार तेरा हैं आली बाबा,
तू हारे का हैं साथी,
नजरो का ही सब खेला हैं,
नजर ही खेल रचाती,
एक एक नज़र पड जाएं तेरी,
अँधियारा छट जाए,
मेरी बिगड़ी कौन बनाए,
मेरा संकट कौन मिटाए।
काली घटायें उमड़ उमड़ कर,
जितना ज़ोर हे दिखाएं,
तुम आओगे मेरे ख़ातिर,
मन ना चित्त हो जाए,
ये विश्वास कदा आवोगा बाबा,
टूट कही ना जाएं,
मेरी बिगड़ी कौन बनाए,
मेरा संकट कौन मिटाए।

मेरी बिगड़ी कौन बनाएं,
मेरा संकट कौन मिटाएं,
तेरे सिवा ना कोई दूजा,
जाऊँ में किसके द्वारे,
मेरी बिगड़ी कौन बनाए,
मेरा संकट कौन मिटाए। 


Meri Bigdi Kon Banaye Mera Sankat kaun Mitaye By Sanjay mittal Album Name: Aradhya
 
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

ऐसे ही अन्य मधुर भजन देखें 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।  
 
 
Meri Bigdi Kaun Banaye,
Mera Sankat Kaun Mitaye,
Tere Siva Na Koi Dooja,
Jaaoon Mein Kis Ke Dwaare,
Meri Bigdi Kaun Banaye,
Mera Sankat Kaun Mitaye.

जब सब कुछ बिगड़ जाता है और कोई रास्ता नजर नहीं आता, तब मन बार-बार एक ही द्वार की ओर मुड़ता है। बाबा, तेरे सिवा और कौन है जो मेरी बिगड़ी बनाए, मेरा संकट मिटाए। मैंने मांगने लायक करम भी नहीं किए, फिर भी खाली हाथ तेरे दर पर आ खड़ा हुआ हूं। मेरे पाप गिनना मत, बस सत्य की राह पर चला दे।

तेरा द्वार सबसे बड़ा है, तू हारे हुए का साथी है। तेरी नजर का खेल ही सब कुछ बदल देता है। एक बार नजर पड़ जाए तो अंधेरा छंट जाता है, काली घटाएं भी हट जाती हैं। चाहे कितनी भी मुश्किल घड़ी आए, बस यही विश्वास है कि तू मेरे खातिर जरूर आएगा। मन और चित्त को टूटने नहीं देना। तेरे सिवा और कोई नहीं, इसलिए बार-बार तेरे पास ही आता हूं। बस एक बार अपनी दया की नजर कर दो, सब संकट दूर हो जाएंगे और जीवन फिर से संवर जाएगा। आप सभी पर इश्वर की कृपा बनी रहे। जय श्री बाबा जी की।
 
Singer Name: Sanjay mittal
Next Post Previous Post