चारों धाम से निराला अवधपुरी धाम भजन

चारों धाम से निराला अवधपुरी धाम भजन

चारों धाम से निराला अवधपुरी धाम,
रानी सीता के संग विराजे राजा राम।।

सरयू के तट पे तुलसी मिलेंगे,
तुलसी सुनाएंगे राम गुण गान।।
चारों धाम से निराला अवधपुरी धाम।।

कैसे ह्रदय में सिया राम को बसाया,
तुमको बताएंगे वीर हनुमान।।
चारों धाम से निराला अवधपुरी धाम।।

अयोध्या की गलियों में लक्ष्मण का त्याग है,
शत्रु नहीं, भरत की है महिमा बखान।।
चारों धाम से निराला अवधपुरी धाम।।


अवधपुरी धाम - Lyrical | Avadhpuri Dham | Aishwarya Pandit | Shri Ram Bhajan | Devotional Song
Next Post Previous Post