माँ का नाम छुपा रखा है भजन
(मुखड़ा)
और इस दिल में क्या रखा है,
माँ का नाम छुपा रखा है,
चीर के देखो दिल मेरा तो,
माँ का नाम लिखा रखा है।।
(अंतरा 1)
माँ से चलती है,
ये दुनिया सारी,
माँ की ममता की,
ये महिमा न्यारी।
दिल से हरदम, हर पल,
बस माँ की पूजा की,
बस माँ की पूजा की।
दीवाने हैं माँ के सारे,
माँ का नाम खुदा रखा है।
और इस दिल में क्या रखा है,
माँ तेरा नाम छुपा रखा है।।
(अंतरा 2)
धड़कते सीने में,
माँ, धड़कन तेरी,
ज़िंदगी ये मेरी,
अमानत है तेरी।
देवों ने भी हर पल,
बस माँ की पूजा की,
बस माँ की पूजा की।
चरणों में है स्वर्ग मैया के,
सारा जहान छुपा रखा है।
और इस दिल में क्या रखा है,
माँ तेरा नाम छुपा रखा है।।
(अंतिम पुनरावृत्ति)
और इस दिल में क्या रखा है,
माँ का नाम छुपा रखा है,
चीर के देखो दिल मेरा तो,
माँ का नाम लिखा रखा है।।
Aur is dil mein kya rakha hai filmy tarj bhajan|Imaandaar film song|Full audio song-Bhagwati Aashray
Name - Bhagwati Aashray
Album :- "Maa ki mahima"
Singer and lyrics by :-
Bhupendra Singh dandotia.
Name of the song :-
Aur is Dil Mein Kya Rakha Hai