दया थोड़ी सी कर दो ना मेरे दामन भजन

दया थोड़ी सी कर दो ना मेरे दामन को भर दो ना भजन

 
दया थोड़ी सी कर दो ना मेरे दामन को भर दो ना लिरिक्स Daya Thodi Si Kar Do Na Lyrics Khatu Shyam Ji Bhajan by Nisha Dwivedi

दया थोड़ी सी कर दो ना,
मेरे दामन को भर दो ना,
लाल मैं भी तुम्हारा हूँ,
तो फिर क्यों बेसहारा हूँ
ओ श्याम मेरे श्याम,

प्रभु मुझ पे कृपा कर दे,
तू तो ममता की मूरत है,
मैं प्यासा हूँ तू सागर है,
मुझे तेरी ज़रूरत है
दया की बून्द बरसाओ,
मुझे ना और तरसाओ
लाल मैं भी तुम्हारा हूँ
तो फिर क्यों बेसहारा हूँ
दया थोड़ी सी कर दो ना,
मेरे दामन को भर दो ना।

सभी का बन गया मैं,
पर कोई मेरा न बन पाया
बड़ी ही आस लेकर के,
तुम्हारे दर पे मैं आया
तुम्ही तो हो मेरी हिम्मत,
तेरे बिन क्या मेरी कीमत
लाल मैं भी तुम्हारा हूँ,
तो फिर क्यों बेसहारा हूँ
दया थोड़ी सी कर दो ना,
मेरे दामन को भर दो ना।

मेरे हालात पे माधव,
हर कोई तंज कसता है
तड़पता देख कर मुझको,
ज़मान खूब हँसता है
ये दुनिया लाज की दुश्मन,
दुखाती है ये मेरा मन
लाल मैं भी तुम्हारा हूँ,
तो फिर क्यों बेसहारा हूँ
दया थोड़ी सी कर दो ना,
मेरे दामन को भर दो ना।

दुखों की रात है तो क्या,
सुख का सूरज भी निकलेगा
देख कर के मेरे आंसू,
श्याम तेरा दिल पिघलेगा
हलक पे जान है मेरी,
दया का दान दे दे रे
लाल मैं भी तुम्हारा हूँ
तो फिर क्यों बेसहारा हूँ
दया थोड़ी सी कर दो ना,
मेरे दामन को भर दो ना। 


दया थोड़ी सी कर दो ना | Khatu Shyam Bhajan 2021 | Daya Kar Do Na by Nisha Dwivedi (Full HD Song)
Daya Thodee See Kar Do Na,
Mere Daaman Ko Bhar Do Na,
Laal Main Bhee Tumhaara Hoon,
To Phir Kyon Besahaara Hoon
O Shyaam Mere Shyaam,

Prabhu Mujh Pe Krpa Kar De,
Too To Mamata Kee Moorat Hai,
Main Pyaasa Hoon Too Saagar Hai,
Mujhe Teree Zaroorat Hai
Daya Kee Boond Barasao,
Mujhe Na Aur Tarasao
Laal Main Bhee Tumhaara Hoon
To Phir Kyon Besahaara Hoon
Daya Thodee See Kar Do Na,
Mere Daaman Ko Bhar Do Na.

Song: Daya Kardo Na
Singer: Nisha Dwivedi
Lyrics: Abhishek Sharma (Madhav) 
Music: Dipankar Saha 
Studio : Resonance
Mixing: Kamlesh Drolia
Cinematography: Chintu Raghuvanshi
Video Editing : Deepak Creations
Category: Hindi Devotional (Shyam Bhajan)
Producers: Amresh Bahadur, Ramit Mathur
 
जब साधक दुनिया की हर तरफ से ठुकराया हुआ महसूस करता है, तब वो सिर्फ एक दर पर सिर झुकाता है – श्याम सुंदर के चरणों में। जैसे कोई भटका हुआ बच्चा माँ के आँचल में छिप जाता है और सब दुख भूल जाता है, वैसे ही वो पुकारता है कि थोड़ी सी दया कर दो, दामन भर दो। दुनिया तंज कसती है, हँसती है, लेकिन वो जानता है कि माधव तो ममता की मूरत हैं, सागर हैं, जिनके पास प्यासा कभी खाली नहीं लौटता। बस एक बूंद दया की ज़रूरत है, जो सारी रातों को सुबह में बदल दे।
सुख का सूरज निकलेगा, ये विश्वास दिल में बस जाता है जब आँसू गिरते हैं और वो सोचता है कि श्याम का दिल पिघल जाएगा। क्योंकि वो लाल है, अपना है, फिर भी बेसहारा क्यों? ये पुकार सिर्फ माँग नहीं, वो गहरा प्रेम है जो कहता है – तेरे बिन मेरी हिम्मत नहीं, तेरे बिन मेरी कीमत नहीं। दुनिया लाज की दुश्मन हो सकती है, लेकिन श्याम की कृपा से हर दुख हल्का हो जाता है, हर तड़प को चैन मिल जाता है। आप सभी पर ईश्वर की कृपा बनी रहे। जय श्री श्याम जी की। 
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post