प्रेम की भाषा तो एक प्रेमी ही जाने भजन

प्रेम की भाषा तो एक प्रेमी ही जाने भजन

 
प्रेम की भाषा तो एक प्रेमी ही जाने Prem Ki Bhasha To Ek Premi Hi Jaane Lyrics

प्रेम की भाषा तो एक प्रेमी ही जाने,
राजा प्रेम की भाषा को क्या पहचाने,
राजा प्रेम की भाषा को क्या पहचानें।
 
बदल गए हो तुम लेकिन,
ना बदली ये राधा,
इतनी जल्दी भूल गए,
जो करके गए वादा,
अपने भी अब लगने लगे,
 क्यों बेगाने,
इक राजा प्रेम की भाषा को क्या पहचाने,
राजा प्रेम की भाषा को क्या पहचानें।

मोड़ गए मुख हमसे,
 तुम तो निकले हरजाई,
ग्वाल बाल यमुना तट,
राधे याद नहीं आई,
कहो द्वारिकाधीश,
बने क्यों अनजाने,
इक राजा प्रेम की भाषा को क्या पहचाने,
राजा प्रेम की भाषा को क्या पहचानें।

हमसे बिछड़ कर सोचो तुमने,
क्या खोया पाया,
गोवर्धन को भूल,
सुदर्शन चक्र अपनाया,
बोलो द्वारिकाधीश कुछ तो,
हम भी जानें,
इक राजा प्रेम की भाषा को क्या पहचाने,
राजा प्रेम की भाषा को क्या पहचानें।

हमसे होकर दूर अकेले,
रह ना पावोगे,
चाहे जाओ कहीं भी,
संग राधे को पावोगे,
राधेश्याम के भीमसेन सब दीवाने,
इक राजा प्रेम की भाषा को क्या पहचाने,
राजा प्रेम की भाषा को क्या पहचानें।
प्रेम की भाषा तो एक प्रेमी ही जाने,
राजा प्रेम की भाषा को क्या पहचाने,
राजा प्रेम की भाषा को क्या पहचानें।


ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

ऐसे ही अन्य मधुर भजन देखें 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।  
 
 
Prem Ki Bhasha To Ek Premi Hi Jaane,
Raja Prem Ki Bhasha Ko Kya Pahchane,
Raja Prem Ki Bhasha Ko Kya Pahchane.
Badal Gaye Ho Tum Lekin,
Na Badli Ye Radha,
Itni Jaldi Bhool Gaye,
Jo Karke Gaye Vaada,
Apne Bhi Ab Lagne Lage,
 
Bhajan - Prem Ki Bhasha Premi Hi Jaane
Singer - Renuka Panwar
Artist - Bunty Bajariya Art Group
Music - Arun Mishra , Rajesh (DIGINOR STUDIO
Writer - Bhim Sain
Editor - Sanjiv Saim
DOP & Director - Yash Bhardwaj
Company / Label :- Prabhu Kripa

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
Next Post Previous Post