राम पियारा छाड़ि करि मीनिंग Raam Piyara Chhadi Kari Hindi Meaning Kabir Ke Dohe

राम पियारा छाड़ि करि मीनिंग Raam Piyara Chhadi Kari Hindi Meaning Kabir Ke Dohe

राम पियारा छाड़ि करि, करै आन का जाप।
बेस्वाँ केरा पूत ज्यूँ, कहे कौन सूँ बाप॥
Raam Piyara Chhadi Kari, kare Aan Ka Jaap,
Beshva Kera Poot Jyu, Kate Koun Su Baap.
 
कबीर दोहा हिंदी शब्दार्थ Kabir Doha Word meaning.
राम पियारा - राम प्यारा।
छाड़ि करि-छोड़कर।
करै-करता है।
आन का - अन्य का।
जाप-सुमिरण / भक्ति।
बेस्वाँ -वेश्या
केरा -कौनसा /किसे।
पूत -पुत्र।
सूँ-से.
ज्यूँ-जैसे। 

कबीर दोहा हिंदी मीनिंग Kabir Doha Hindi Meaning
 
कबीर की इस प्रस्तुत साखी में साहेब ने बताया है की जो व्यक्ति ईश्वर को छोड़कर किसी अन्य मार्ग का अनुसरण करता है, वह अपने पूर्ण ब्रह्म को छोड़ चुका होता है। ऐसा ईश्वर से विमुख व्यक्ति वेश्या के पुत्र के समान होता है जो किसी को भी अपना पिता नहीं कह सकता है। वेश्या किसी निश्चित व्यक्ति तक ही सीमित नहीं रहती है, ऐसे में उसकी संतान का पिता कौन होगा। 
भाव है की हमें एक ईश्वर के नाम के सुमिरण के प्रति समर्पित रहना चाहिए। अनेकों प्रकार के धार्मिक मार्गों का अनुसरण करने पर वह कहीं का नहीं रहता है।
इस साखी से हमें बोध होता है की कबीर साहेब अपना मत रखने के लिए पूर्ण स्पष्ट वादिता का उपयोग करते हैं। वेश्या का उदाहरण देकर उन्होंने अपना मंतव्य स्पष्ट किया है। अनंत अखंड पूर्ण ब्रह्म ही नियामक शक्ति है इसके अतिरिक्त समस्त जगत एक मित्थ्या है। एकेश्वरवाद ही पूर्ण सत्य है।
प्रस्तुत साखी में उपमा और रूपक अलंकार की व्यंजना हुई है। 

Kabir Doha (Couplet) Meaning in English : God is one, and you should have complete faith in him. A person who is involved in other subjects except God is like a son of a prostitute. Who would he call his father
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url