सबसे बड़ा ये जज बैठा है इससे बड़ा भजन

सबसे बड़ा ये जज बैठा है इससे बड़ा न्यायाधीश नहीं भजन

सबसे बड़ा ये जज बैठा है,
इससे बड़ा न्यायाधीश नहीं,
सबका मुकदमा फ्री में सुनता,
लगती यहां कोई फीस नहीं,
सबका मुकदमा फ्री में सुनता,
लगती यहां कोई फीस नहीं।।

तेरी अदालत में सांवरिया,
सबका लेखा जोखा है,
यहां पे केवल सच ही चलता,
यहां ना चलता धोखा है,
ऐसा यहां पर कोई नहीं है,
झुकता जिसका शीश नहीं,
सबका मुकदमा फ्री में सुनता,
लगती यहां कोई फीस नहीं।।

यहां ना चलती रिश्वत कोई,
यहां ना होता भ्रष्टाचार,
तुरंत फैसला होता है,
ना करना पड़ता इंतजार,
कल पे ना कुछ भी टाला जाता,
मिलती यहां तारीख नहीं,
सबका मुकदमा फ्री में सुनता,
लगती यहां कोई फीस नहीं।।

धीरज के जीवन का फैसला,
सांवरिया तेरे हाथों में,
माफी दे या सजा सुना दे,
काम चले ना बातों से,
हुकुम सुना दे सांवरे अपना,
यहां कोई बंदिश नहीं,
सबका मुकदमा फ्री में सुनता,
लगती यहां कोई फीस नहीं।।

सबसे बड़ा ये जज बैठा है,
इससे बड़ा न्यायाधीश नहीं,
सबका मुकदमा फ्री में सुनता,
लगती यहां कोई फीस नहीं,
सबका मुकदमा फ्री में सुनता,
लगती यहां कोई फीस नहीं।।



सबसे बड़ा ये जज बैठा है| Anjali Dwivedi Ji | Baba Shyam

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स आध्यात्मिक भजन गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post