पधारो पधारो जी खाटू के राजा भजन
पधारो पधारो जी खाटू के राजा,
नीले पे चढ़ के तू दर्शन दिखा जा,
है तेरे दर्शन को, मन मेरा प्यासा,
नीले पे चढ़ के तू दर्शन दिखा जा,
पधारो पधारो जी खाटू के राजा,
नीले पे चढ़ के तू दर्शन दिखा जा।
तरसती हैं कबसे ये मेरी निगाहें,
पलकें बिछा के मैं तकती हूँ राहें,
है बेकरारी, दिल और जिग़र में,
बेचैनिया बढ़ रही हैं, नजर में,
थोड़ी तसल्ली तो आकर बँधा जा,
नीले पे चढ़ के तू दर्शन दिखा जा,
है तेरे दर्शन को, मन मेरा प्यासा,
नीले पे चढ़ के तू दर्शन दिखा जा।
बजते हैं मृदंग ढ़ोलक नगाड़े,
जयकारे गूँजें गगन में तुम्हारे,
दर्शन को आए हैं तेरे दीवाने,
है सबके होठों पर तेरे तराने,
भक्तों की खातिर एक फेरा लगा जा,
नीले पे चढ़ के तू दर्शन दिखा जा,
है तेरे दर्शन को, मन मेरा प्यासा,
नीले पे चढ़ के तू दर्शन दिखा जा।
भजन गाएं दीक्षा लिखे है अनाड़ी,
जलती है जगमग ये ज्योति तुम्हारी,
दरबार तेरा सजाया है मिल के,
प्रसाद तेरा बनाया है मिल के,
जल्दी से आके तू भोग लगा जा,
नीले पे चढ़ के तू दर्शन दिखा जा,
है तेरे दर्शन को, मन मेरा प्यासा,
नीले पे चढ़ के तू दर्शन दिखा जा।
पधारो पधारो खाटू के राजा | Padharo Padharo Khatu Ke Raja | Diksha Sharma | New Shyam Bhajan 2021
Padhaaro Padhaaro Jee Khaatoo Ke Raaja,
Neele Pe Chadh Ke Too Darshan Dikha Ja,
Hai Tere Darshan Ko, Man Mera Pyaasa,
Neele Pe Chadh Ke Too Darshan Dikha Ja,
Padhaaro Padhaaro Jee Khaatoo Ke Raaja,
Neele Pe Chadh Ke Too Darshan Dikha Ja.
► Album - Padharo Padharo Khatu Ke Raja
► Song - Padharo Padharo Khatu Ke Raja
► Singer - Diksha Sharma
► Music - Kailash kumar Shrivastav
► Lyrics - Raj Anari
➤ Label - Vianet Media
➤ Sub Label - Saawariya
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं