जय काली कल्याण करे काल नाशनी भजन
जय काली कल्याण करे काल नाशनी काली मैया भजन
लफ-लफ जीभ निकाली, मैया,
लाल लहू खप्पर में भरे,
काल नाशिनी, काली मैया,
जय काली, कल्याण करे,
जय काली, कल्याण करे।।
(अंतरा)
तीन नेत्र त्रिपुरारी जैसे,
रुंड-मुंड गलमाला,
गौर-वर्ण एक रूप साथ में,
एक रूप है काला,
एक रूप तेरा मोहित करता,
एक रूप को देख डरे,
काल नाशिनी, काली मैया,
जय काली, कल्याण करे।।
समरभूमि में नाच रही है,
बनकर के महाकाली,
असुर मर्दिनी, मात भवानी,
पीए लहू की प्याली,
रक्तबीज का बीज मिटाके,
भूमि का माँ भार हरे,
काल नाशिनी, काली मैया,
जय काली, कल्याण करे।।
लट बिखराई, खड्ग उठाई,
धधक रही है ज्वाला,
माँ को मनाने को आया है,
डम-डम डमरू वाला,
निकली जीभ, खड्ग आसन में,
रह गईं हाथ त्रिशूल धरे,
काल नाशिनी, काली मैया,
जय काली, कल्याण करे।।
कलयुग में अब भरना खप्पर,
भोले ने वरदान दिया,
विनती करके शिव-शंभू ने,
महाकाली को शांत किया,
कहे बेनाम, महाकाली माँ,
भक्तों की सब विपद हरे,
काल नाशिनी, काली मैया,
जय काली, कल्याण करे।।
(पुनरावृत्ति)
लफ-लफ जीभ निकाली, मैया,
लाल लहू खप्पर में भरे,
काल नाशिनी, काली मैया,
जय काली, कल्याण करे,
जय काली, कल्याण करे।।
Jai Kali Kalyan Kare-जय काली कल्याण करे-Uday Soni-8878181636-Divya Bhajan Youtub Channle
Song : Jai Kali Kalyan Kare-जय काली कल्याण करे
Singer : Uday Soni (Jabalpur)
CONT NO: 8878181636, 9893218330
Lyrics : Govind Singh Benam
Music : Vasu Mithleshs
Recording : S.D. STUDIO JABALPUR
Editing : RAJENDRA CHADAR (9893218330 )
Director : RAJENDRA CHADAR
माँ काली जी का रूप देखकर मन भक्ति से भर जाता है। जीभ लफ-लफ निकाल, खप्पर में लहू भरे, रुंड-मुंड गल माला पहने वो असुरों का नाश करती हैं। तीन नेत्रों वाली त्रिपुरारी जैसी, कभी गौर वर्ण, कभी काला रूप—हर लीला मोह लेती है। समरभूमि में नाचतीं महाकाली, रक्तबीज का बीज मिटाकर धरती को हल्का कर देती हैं। इश्वर का आशीर्वाद ही हर भय को हर लेता है।
लटें बिखेरी, खड्ग उठाए, ज्वाला धधकातीं जब शिवजी डमरू बजाकर शांत करती हैं, तो त्रिशूल धर जीभ निकालकर विराजमान हो जाती हैं। कलयुग में भक्तों की विपत्ति हरने को भोले ने वरदान दिया। भवानी का कल्याणी स्वरूप दुख दूर भगाता है। आप सब पर इश्वर की कृपा बनी रहे। जय श्री काली जी की।
यह भजन भी देखिये
शेरांवाली नूं पसन्द किवें आई भजन
मेरी चिंतापूर्णी माँ मेरी प्यारी प्यारी माँ भजन
मेरे सिर पर रख दो मैया