साँवरे पटवा दे मेरो काम कृष्ण भजन
साँवरे पटवा दे मेरो काम कृष्ण भजन
साँवरे पटवा दे, पटवा दे,दिखाए नख़रे क्यों,
इतने सुबह श्याम,
कहो अगर तो ऊपर से भी,
सोर्स लगा देंगे,
बरसाने वाली से,
एक फोन करा देंगे,
बरसाने वाली से,
एक फोन करा देंगे।
ऐसे वैसे ना हम दीवाने हैं,
ऐसे वैसे न हम दीवाने है,
थोड़े थोड़े हम भी सयाने हैं,
है पहुँच अपनी तो ऊपर तक,
ये जान के भी क्यों ना मानें हैं,
मान ले वरना,
हम ये साबित करके दिखा देंगे,
बरसाने वाली से,
मिस कॉल करा देंगे।
माना की दुनियाँ ये तुम्हारी है,
तू ही हम सबका पालन हारी है,
फिर भी तू रहता जिसके बस में वो,
और कोई ना राधे प्यारी है,
राधे को हम,
अपने दिल का हाल सुना देंगे,
बरसने वाली से हम,
एसएमएस करा देंगे।
चाहे सेवक से चाहे मालिक से,
काम जब होता हे गुज़ारिस से,
सोनू कहता यह रीत दुनियाँ की,
जल्दी हो जाता वो सिफ़ारिस से,
तुजसे काम कराने की,
ये रीत चला देंगे,
बरसाने वाली से,
हम ईमेल करा देंगे।
साँवरे पटवा दे, पटवा दे,
अब तो मेरा काम,
दिखाए नख़रे क्यों,
इतने सुबह श्याम,
कहो अगर तो ऊपर से भी,
सोर्स लगा देंगे,
बरसाने वाली से,
एक फोन करा देंगे,
बरसाने वाली से,
एक फोन करा देंगे।
जिन भगतो को अपना काम बनाना हो वो ये भजन जरुरी सुने || Sanware Patwa De Mero Kaam || Jaya Kishori
Saanvare Patava De, Patava De,
Ab To Mera Kaam,
Dikhae Nakhare Kyon,
Itane Subah Shyaam,
Kaho Agar To upar Se Bhi,
Sors Laga Denge,
Barasaane Vaali Se,
Ek Phon Kara Denge,
Barasaane Vaali Se,
Ek Phon Kara Denge.
इस भजन में भक्त अपने आराध्य साँवरे श्याम से बड़े ही चुलबुले, प्रेमपूर्ण और अपनापन भरे अंदाज़ में अपनी मनोकामना पूरी करने की विनती कर रहा है। भक्त कहता है कि हे श्याम! अब तो मेरा काम करवा दीजिए, इतने नखरे क्यों दिखा रहे हैं? यदि सीधे आपसे बात नहीं बनती तो हम बरसाने वाली राधारानी से फोन, मिस कॉल या एसएमएस करवाकर अपनी सिफारिश लगवा देंगे। भजन में भक्त श्रीकृष्ण और राधारानी के प्रेमपूर्ण संबंध को आधार बनाकर हास्य और भक्ति का सुंदर मेल प्रस्तुत करता है। भक्त जानता है कि राधारानी श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय हैं और उनकी बात श्याम टाल नहीं सकते। इसलिए वह राधारानी के माध्यम से अपनी फरियाद पहुँचाने की बात करता है। इसमें फोन, मिस कॉल, एसएमएस और ईमेल जैसे आज के आधुनिक साधनों का प्रयोग करके भक्ति को सहज और मनोरंजक बनाया गया है। भजन का भाव यह है कि भक्त अपने भगवान से केवल श्रद्धा और भय के रिश्ते से नहीं, बल्कि प्रेम, अधिकार और मित्रता के भाव से भी अपनी बात कह सकता है। राधारानी की कृपा और श्याम के प्रेम पर भक्त का अटूट विश्वास ही इस भजन की सबसे सुंदर विशेषता है।
Title :- Sanware Patwa De Mero Kaam
Singer :- Jaya Kishori
Music :- Dipankar Da
Producer :- Shyam Agarwal
Label :- Shree Cassettes Industries
Copyright :- Sci Bhajan Official
यह भजन भी देखिये