श्याम की अदालत में अरजी जो लगाता भजन

श्याम की अदालत में अरजी जो लगाता भजन

 
Shyam Ki Adalat Me Araji Jo Lagaata Hai

हर एक हारे का है सहारा,
सबके लिए साँवरे का है द्वारा,
जिसने भी मुश्किल में,
मन से पुकारा,
उसकी मदद को,
मेरा श्याम प्यारा,
लीले पे होक सवार आता है,
श्याम की अदालत में,
अरजी जो लगाता है,
हारी हुई बाजी भी,
वो प्राणी जीत जाता है।

जो आ गया साँवरे की शरण में,
हारा कभी ना वो जीवन के रण में,
पग पग पे वो जीत, ही पाता है,
श्याम की अदालत में,
अरजी जो लगाता है,
हारी हुई बाजी भी,
वो प्राणी जीत जाता है।

है जिसके संग तीन बाणों का धारी,
उसका बिगाड़ेगी क्या दुनियाँ सारी,
जिसके मेरे श्याम से नाता है,
श्याम की अदालत में,
अरजी जो लगाता है,
हारी हुई बाजी भी,
वो प्राणी जीत जाता है।

है ये अदालत सबसे बड़ी है,
दुनियाँ यह सिर झुकाएं खड़ी है,
संदीप सबको ये समझाता है,
श्याम की अदालत में,
अरजी जो लगाता है,
हारी हुई बाजी भी,
वो प्राणी जीत जाता है। 


श्याम की अदालत । Shyam Ki Adalat | Superhit Khatu Shyam Bhajan | Sandeep Bansal

Har Ek Haare Ka Hai Sahaara,
Sabake Lie Saanvare Ka Hai Dvaara,
Jisane Bhi Mushkil Mein,
Man Se Pukaara,
Usaki Madad Ko,
Mera Shyaam Pyaara,
Lile Pe Hok Savaar Aata Hai,
Shyaam Ki Adaalat Mein,
Araji Jo Lagaata Hai,
Haari Hui Baaji Bhi,
Vo Praani Jit Jaata Hai. 

इस भजन में कहानी है एक माँ और बेटे की जिन्होंने जीवन में बहुत कष्ट देखे, पर ईश्वर पर अपनी आस्था और विश्वास काम नहीं होने दिया । जैसा की कहा जाता है की मेहनत सदा रंग लाती है, माँ बेटे की मेहनत और अटूट श्रद्धा से पढ़ लिखकर बेटा कैसे उनके जीवन को सुन्दर बना देता है। कहते हैं न श्याम की अदालत में अर्ज़ी जो लगाता है, हारी हुई बाज़ी भी वो प्राणी जीत जाता है।
Singer : Sandeep Bansal
Music : Ravi Chopra
Lyrics : Ravi Chopra
Mixing : Ajay Singh
Video : V Four Production  

Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post