तेरे घर परिवार की श्याम फिकर

तेरे घर परिवार की श्याम फिकर करता है

तेरे घर परिवार की, श्याम फिकर करता है,
जब सांवरा साथ तेरे फिर काहे डरता है,
तेरे घर परिवार की, श्याम फिकर करता है।

मतलब का संसार है कोई काम ना आये,
झूठे नाते हैं यहाँ झूठे रिश्ते निभाएं,
सच्चा रिश्ता श्याम का ये सब से प्रेम करता है,
जब सांवरा साथ तेरे फिर काहे डरता है,
तेरे घर परिवार की, श्याम फिकर करता है।

हारा जब भी तू यहाँ तेरा साथ निभाया,
आंसू पोंछ कर के तेरे तुझको गले लगाया,
तेरे हर एक आंसू की श्याम कदर करता है,
जब सांवरा साथ तेरे फिर काहे डरता है,
तेरे घर परिवार की, श्याम फिकर करता है।

मोरछड़ी ले हाथ में नीले चढ़ कर आता,
सारा खज़ाना प्यार का तुझ पर श्याम लुटाता,
सोनू गौतम के सदा संग श्याम चलता है,
जब सांवरा साथ तेरे फिर काहे डरता है,
तेरे घर परिवार की, श्याम फिकर करता है।
भजन श्रेणी : कृष्ण भजन


Fikar | फिकर | Khatu Shyam Bhajan | तेरे घर परिवार की श्याम फिकर करता है by Sudhanshu Gutam ( Sonu)

Tere Ghar Parivaar Ki, Shyaam Phikar Karata Hai,
Jab Saanvara Saath Tere Phir Kaahe Darata Hai,
Tere Ghar Parivaar Ki, Shyaam Phikar Karata Hai.


You may also like
लागी तुम संग यारी मेरे बांके बिहारी
सारी चिंता छोड़ सांवरियो सेठ बुलावे
वृंदावन मुझको बुला लो मेरे मोहन

ऐसे ही अन्य भजन देखने के लिए कृपया होम पेज पर अवश्य विजिट करें।

Click Here To Visit Home Page
Next Post Previous Post