मोरी मैया महान मैहर की शारदा भवानी
(मुखड़ा)
मोरी मैया महान,
मोरी मैया महान,
मैहर की शारदा भवानी।।
(अंतरा)
संतन की मैया रखवाली,
मनबांछित फल देने वाली,
करे सबका कल्याण,
करे सबका कल्याण,
मैहर की शारदा भवानी।।
माता के दर जो भी जावे,
खाली हाथ ना वापस आवे,
झोली भरती माँ आन,
झोली भरती माँ आन,
मैहर की शारदा भवानी।।
मूर्ख भी ज्ञानी बन जाए,
गूंगा पंचम स्वर में गाए,
देती मंगल वरदान,
देती मंगल वरदान,
मैहर की शारदा भवानी।।
मैं नित ध्यान धरूँ माँ तेरा,
बेड़ा पार करो माँ मेरा,
राजेंद्र ठहरा नादान,
राजेंद्र ठहरा नादान,
मैहर की शारदा भवानी।।
(पुनरावृति)
मोरी मैया महान,
मोरी मैया महान,
मैहर की शारदा भवानी।।
मोरी मैया महान मोरी मैया महान,मैहर की शरद भवानी,देवी गीत, भजन,देवी उपासना,दुर्गा पूजा,मंत्र, चालीसा,
स्वर-राजेंद्र प्रसाद सोनी
गीतकार -राजेन्द्र प्रसाद सोनी
संगीतकार-राजेन्द्र प्रसाद सोनी
मोरी मैया महान मोरी मैया महान
मैहर की शारदा भवानी।।