गणपति गजानंदा रिद्धि सिद्धि प्रदाता है

गणपति गजानंदा रिद्धि सिद्धि प्रदाता है

गणपति गजानंदा,
रिद्धि सिद्धि प्रदाता है,
कलयुग में देवा तुम्ही,
बल बुद्धि के दाता है,
गणपति गजानंदा।

गौरा माँ के लाल तुम्हीं,
शिव जी के प्यारे हो,
नंदी भृंगी शिव गण के,
राज दुलारे हो,
हर कोई देवा तुम्हे,
हाँ हर कोई देवा तुम्हे,
साँचें मन से मनाता है,
गणपति गजानंदा,
रिद्धि सिद्धि प्रदाता है,
गणपति गजानंदा।

देवों ने वरदान दिया,
प्रथम हो पूजा तेरी,
रहूँ तेरे चरणों में,
देवा ये ईच्छा मेरी,
गजरूप तेरा देवा,
हाँ गजरूप तेरा देवा,
भक्तों को सुहाता है,
गणपति गजानंदा,
रिद्धि सिद्धि प्रदाता है,
गणपति गजानंदा।

मोदक चढ़ाऊँ तुम्हें,
सिंदूर अर्पण करुं,
भक्ति में तेरी देवा,
तन मन अपना रँगु,
भरते हो झोली उसकी,
भरते हो झोली उसकी,
तेरे दर पे जो आया है,
गणपति गजानंदा,
रिद्धि सिद्धि प्रदाता है,
गणपति गजानंदा।

गणपति गजानंदा,
रिद्धि सिद्धि प्रदाता है,
कलयुग में देवा तुम्ही,
बल बुद्धि के दाता है,
गणपति गजानंदा।
 
भजन श्रेणी : गणेश भजन (Ganesh Bhajan) : सभी गणेश जी के भजन देखें।

बुधवार सुबह का श्री गणेश जी का प्यारा भजन :गणपति गजानंदा रिद्धि सिद्धि प्रदाता है:Ganpati Gajananda

Ganapati Gajaananda,
Riddhi Siddhi Pradaata Hai,
Kalayug Mein Deva Tumhi,
Bal Buddhi Ke Daata Hai,
Ganapati Gajaananda.

ऐसे ही अन्य भजन देखने के लिए कृपया होम पेज पर अवश्य विजिट करें।
Click Here To Visit Home Page
Next Post Previous Post