कृपा कर दो दया कर दो लाडली श्री राधे

कृपा कर दो दया कर दो लाडली श्री राधे

जय राधे जय राधे,
राधे राधे श्री राधे,
कृपा कर दो, दया कर दो,
लाडली श्री राधे,
अखिल अराधिनी श्री राधे,,
जगत स्वामिनी श्री राधे,
कृपा कर दो, दया कर दो,
लाडली श्री राधे।

लजाती सी, लुभाती सी,
मधुर मनमोहिनी राधे,
रसिक रस रागिनी राधे,
चमकती चाँदनी राधे,
हर विपदा मेरी हर लो,
लाडली श्री राधे।
कृपा कर दो, दया कर दो,
लाडली श्री राधे।

लताओं सी, छटाओं सी,
दमकती दामिनी राधे,
मगन मनभाविनी राधे,
सिंधु भव तारिणी राधे,
जीवन को सफल कर दो
लाडली श्री राधे।
कृपा कर दो, दया कर दो,
लाडली श्री राधे।

कविता वेद ग्रंथों सी,
कंवल सी शोभिनी राधे,
लहर (लहरी) की श्री राधे,
सफल सुविचारिणी राधे,
मुझपर भी नजर कर दो,
लाडली श्री राधे।
कृपा कर दो, दया कर दो,
लाडली श्री राधे।

भजन श्रेणी : राधा कृष्णा भजन (Radha Krishna Bhajan)

लाड़ली श्री राधे ।। LADALI SHREE RADHE BY UMA LAHARI ।। उमा लहरी ।। राधे रानी का नया भजन ।।

Jay Raadhe Jay Raadhe,
Raadhe Raadhe Shri Raadhe,
Krpa Kar Do, Daya Kar Do,
Laadali Shri Raadhe,
Akhil Araadhini Shri Raadhe,,
Jagat Svaamini Shri Raadhe,
Krpa Kar Do, Daya Kar Do,
Laadali Shri Raadhe.

ऐसे ही अन्य भजन देखने के लिए कृपया होम पेज पर अवश्य विजिट करें।
Click Here To Visit Home Page
Next Post Previous Post