शेर पे सवार होके आजा शेरावालिए

शेर पे सवार होके आजा शेरावालिए

शेर पे सवार होके,
आजा शेरावालिए,
आज मैया तेरा जगराता है,
दौड़ी दौड़ी आजा मैया,
आजा शेरावालिए,
शेर पे सवार होके
आजा शेरावालिए।

हरे हरे गोबर से,
अंगना लिपाऊँ माँ,
चंदा की चाँदनी में,
चौकी सजाऊँ माँ,
झिलमिल तारों की,
रौशनी करवाऊं माँ,
दौड़ी दौड़ी आजा मैया,
आजा शेरावालिए,
शेर पे सवार होके
आजा शेरावालिए।

मूसे पे सवार होकर,
गणपति आए माँ,
डमरुँ बजाते हुए,
शिव जी भी आए माँ,
गदा घुमा के,
हनुमान जी भी आए माँ,
दौड़ी दौड़ी आजा मैया,
आजा शेरावालिए,
शेर पे सवार होके
आजा शेरावालिए।

श्रद्धा भक्ति के,
छतर चढाऊँ माँ,
जगमग करता,
मुकुट पहनाऊँ माँ,
केसर रोळी का,
तिलक लगाऊं माँ,
दौड़ी दौड़ी आजा मैया,
आजा शेरावालिए,
शेर पे सवार होके
आजा शेरावालिए।

चंपा चमेली का हार,
पहनाऊं माँ,
चूड़ी पहना के,
तुझे मेहंदी लगाऊं माँ,
लाल लाल गोटे आली,
चुनरी ओढ़ाऊँ माँ,
दौड़ी दौड़ी आजा मैया,
आजा शेरावालिए,
शेर पे सवार होके
आजा शेरावालिए।

जयजयकार बोल,
तेरी जोत जगाऊँ माँ,
चिमटा ढोलक,
मजीरे बजाऊं माँ,
सारी सारी रात जाग,
भेंट तेरी गाउँ माँ,
दौड़ी दौड़ी आजा मैया,
आजा शेरावालिए,
शेर पे सवार होके
आजा शेरावालिए।

धजा और नारियल की,
भेंट चढ़ाऊँ माँ,
मेवा हलवे का भोग,
लगाऊं माँ,
छोटी छोटी माँ तेरी,
कंजका जिमाउं माँ,
दौड़ी दौड़ी आजा मैया,
आजा शेरावालिए,
शेर पे सवार होके
आजा शेरावालिए।

शेर पे सवार होके,
आजा शेरावालिए,
आज मैया तेरा जगराता है,
दौड़ी दौड़ी आजा मैया,
आजा शेरावालिए,
शेर पे सवार होक,
आजा शेरावालिए।

भजन श्रेणी : माता रानी भजन (Read More : Mata Rani Bhajan)

नवरात्री माता भजन - शेर पे सवार हो के आजा शेरावालीये - Sher pe Swar Ho Ke Aaja Sherawaliye (माता भजन

Sher Pe Savaar Hoke,
Aaja Sheraavaalie,
Aaj Maiya Tera Jagaraata Hai,
Daudi Daudi Aaja Maiya,
Aaja Sheraavaalie,
Sher Pe Savaar Hoke
Aaja Sheraavaalie.

ऐसे ही अन्य भजन देखने के लिए कृपया होम पेज पर अवश्य विजिट करें।
Click Here To Visit Home Page
Next Post Previous Post