श्याम चंदा हैं श्यामा चकोरी बड़ी सुंदर है दोनो

श्याम चंदा हैं श्यामा चकोरी बड़ी सुंदर है दोनो की जोड़ी

श्याम चंदा हैं, श्यामा चकोरी,
बड़ी सुंदर है दोनो की जोड़ी,
श्याम चंदा हैं, श्यामा चकोरी,
बड़ी सुंदर है दोनो की जोड़ी,
(रास बिहारी सरकार की जय )

श्याम रसिया है श्यामा रसीली,
कृष्ण छलिया हैं, राधा शर्मिली,
कृष्ण काले हैं, राधा है गौरी,
बड़ी सुंदर है दोनो की जोड़ी,
श्याम चन्दा हैं, श्यामा चकोरी,
बड़ी सुंदर है दोनो की जोड़ी।

गिरधर गोपाल गोकुल का राजा,
बृज की सरकार रानी है राधा,
प्राण जीवन परम धन तिजोरी,
बड़ी सुंदर है दोनो की जोड़ी,
श्याम चन्दा हैं, श्यामा चकोरी,
बड़ी सुंदर है दोनो की जोड़ी।

दोनों ही रूप रस की वो धारा,
जिसमें डूबा है संसार सारा,
नन्द नंदन ये भानु किशोरी,
बड़ी सुंदर है दोनो की जोड़ी,
श्याम चन्दा हैं, श्यामा चकोरी,
बड़ी सुंदर है दोनो की जोड़ी।

दोनों में प्रेम इतना है ज्यादा,
राधा मोहन है मोहन है राधा,
कृष्ण मन का मदुक राधा भौरि,
बड़ी सुंदर है दोनो की जोड़ी,
श्याम चन्दा हैं, श्यामा चकोरी,
बड़ी सुंदर है दोनो की जोड़ी।

श्याम चंदा हैं, श्यामा चकोरी,
बड़ी सुंदर है दोनो की जोड़ी,
श्याम चंदा हैं, श्यामा चकोरी,
बड़ी सुंदर है दोनो की जोड़ी।
 
भजन श्रेणी : राधा कृष्णा भजन (Radha Krishna Bhajan)

शरद पूर्णिमा 2021 स्पेशल भजन - श्याम चंदा है श्यामा चकोरी बड़ी सुन्दर है दोनों की जोड़ी | बृज भाव

Shyaam Chanda Hain, Shyaama Chakori,
Badi Sundar Hai Dono Ki Jodi,
Shyaam Chanda Hain, Shyaama Chakori,
Badi Sundar Hai Dono Ki Jodi,
(Raas Bihaari Sarakaar Ki Jay )

ऐसे ही अन्य भजन देखने के लिए कृपया होम पेज पर अवश्य विजिट करें।
Click Here To Visit Home Page
Next Post Previous Post