देवों के देव हैं, मेरे शिव भोले नाथ, गौरा माँ भोले नाथ का, जनम जनम का, भक्तों साथ। भोलेनाथ की दीवानी, गौरा रानी लागै, गौरा रानी लागै, शिव संग में विराजी तो, महारानी लागै।
नमः शिवाय महामंत्र से, भोले को मनाया, सुबह शाम आठों याम, शिवजी को ही ध्याया, गौरा मैया की ये लीला, तो सुहानी लागै, शिव संग में विराजी तो, महारानी लागे। भोलेनाथ की दीवानी, गौरा रानी लागै, गौरा रानी लागै, शिव संग में विराजी तो, महारानी लागै।
शिव का योगी रुप, मैया गौरा जी को भाया, हिमाचल की एक ना मानी, छोड़ी सारी माया, मन को मोहने वाली, मीठी वाणी लागे, शिव संग में विराजी तो, महारानी लागै, भोलेनाथ की दीवानी, गौरा रानी लागै, गौरा रानी लागै, शिव संग में विराजी तो, महारानी लागै।
भोलेनाथ की सेवा में तो, सारा सुख है पाया, शिव शक्ति रूप बनकर, जग को है बचाया, गौरी शंकर की ये प्रीत, पुरानी लागै, शिव संग में विराजी तो, महारानी लागै, भोलेनाथ की दीवानी, गौरा रानी लागै, गौरा रानी लागै, शिव संग में विराजी तो, महारानी लागै।
नीलकंठ के स्वामी तुम्हारी, बात नहीं टालते, इस जग की वो डोर अपने, हाथों में सँभालते, बड़ी सच्ची तेरी अमर, कहानी लागै, शिव संग में विराजी तो, महारानी लागे। भोलेनाथ की दीवानी, गौरा रानी लागै, गौरा रानी लागै, शिव संग में विराजी तो, महारानी लागै।
भोलेनाथ की दीवानी, गौरा रानी लागे, गौरा रानी लागे, शिव संग में विराजी तो, महारानी लागै।
सोमवार सुबह शिव भोलेनाथ का बहुत मीठा भजन :भोलेनाथ की दीवानी गौरा रानी लागे:Bholenath Ki Deewani
Devon Ke Dev Hain, Mere Shiv Bhole Naath, Gaura Maan Bhole Naath Ka, Janam Janam Ka, Bhakton Saath. Bholenaath Ki Divaani, Gaura Raani Laagai, Gaura Raani Laagai, Shiv Sang Mein Viraaji To, Mahaaraani Laagai.
ऐसे ही अन्य भजन देखने के लिए कृपया होम पेज पर अवश्य विजिट करें।