धरम करम घटता ही जाए डोल रहा
धरम करम घटता ही जाए डोल रहा ईमान
धरम करम घटता ही जाए, डोल रहा ईमान,धरम करम घटता ही जाए, डोल रहा ईमान,
संकट मोचन संकट टालो, करो विश्व कल्याण,
जय जय राम सिया राम बोलो राम,
जय जय राम सिया राम बोलो राम।
सिया हरण जब हुआ सिया का पता लगाया,
लक्षमण को भी बचाने हेतु संजीवन ले आया,
इंसान के दिल में पनप रहा है देखो एक शैतान,
संकट मोचन संकट टालो, करो विश्वकल्याण,
जय जय राम सिया राम बोलो राम,
जय जय राम सिया राम बोलो राम।
राम की मुश्किल आसान करदी तुमने हर एक बार,
श्री राम का काम हर बार किया सहज स्वीकार,
इधर उधर चहुँ ओर लोग सब होने लगे बेईमान,
संकट मोचन संकट टालो, करो विश्वकल्याण,
जय जय राम सिया राम बोलो राम,
जय जय राम सिया राम बोलो राम।
लंका जला के बजरंग ने बल अपना दिखाया,
रावण को बल पे गर्व था तूने गर्व मिटाया,
बुरे का होता पतन सदा, और सच्चे का उत्थान,
संकट मोचन संकट टालो, करो विश्वकल्याण,
जय जय राम सिया राम बोलो राम,
जय जय राम सिया राम बोलो राम।
धरम करम घटता ही जाए, डोल रहा ईमान,
धरम करम घटता ही जाए, डोल रहा ईमान,
संकट मोचन संकट टालो, करो विश्व कल्याण,
जय जय राम सिया राम बोलो राम,
जय जय राम सिया राम बोलो राम।
Dharm Karm Ghatta Hi Jaaye I Hanuman Bhajan I KUMAR VISHU I Full Audio Song I Laal Laal Sindoor
ऐसे ही अन्य भजन देखने के लिए कृपया होम पेज पर अवश्य विजिट करें।
ऐसे ही अन्य भजन देखने के लिए कृपया होम पेज पर अवश्य विजिट करें।