हारा मैं तो हारा सांवरे तुझको पुकारा सांवरे भजन
हारा मैं तो हारा सांवरे तुझको पुकारा सांवरे भजन
मतलब का झूठा जग सारा,है सच्चा श्याम तेरा द्वारा।
तुझको पुकारा सांवरे,
हारा मैं तो हारा सांवरे।।
दो पहलू दुनिया के,
दो रुख वाली दुनिया दारी।
झूठी कभी हुई ना होगी,
श्याम तेरी सरकारी।
तेरी सरकारी पे दिल हारा,
है सच्चा श्याम तेरा द्वारा।
तुझको पुकारा सांवरे,
हारा मैं तो हारा सांवरे।।
तेरे द्वार से था अंजान अभी तक,
द्वार बुलाया तूने।
पास बिठाकर ममता का,
भंडार लूटाया तूने।
तेरी कृपा पे दिल हारा,
है सच्चा श्याम तेरा द्वारा।
तुझको पुकारा सांवरे,
हारा मैं तो हारा सांवरे।।
कैसे कर्ज चुकाए विक्की,
श्याम तेरा हर बार।
देता और भूल जाता तू,
दाता लाख दातार।
भक्तों का हर पल रखवारा,
है सच्चा श्याम तेरा द्वारा।
तुझको पुकारा सांवरे,
हारा मैं तो हारा सांवरे।।
मतलब का झूठा जग सारा,
है सच्चा श्याम तेरा द्वारा।
तुझको पुकारा सांवरे,
हारा मैं तो हारा सांवरे।।
भजन श्रेणी : कृष्ण भजन (Krishna Bhajan)
हारा मैं हारा सांवरे | Latest श्याम भजन | by Vicky Singla | Haara Main Haara Sanwre | Lyrical
Matlab Ka Jhootha Jag Saara
Hai Sachcha Shyam Tera Dwara
Tujhko Pukara Sanwre
Haara Main To Haara Sanwre
Song: Haara Main Haara Sanwre
Singer & Writer : Vicky Singla 9815245222
Music: Binny Narang Mob. 9991980610
Video: Shalini Sharma Mob. 7015960610
Category: HIndi Devotional ( Shyam Bhajan)
Producers: Amresh Bahadur, Ramit Mathur
यह भजन भी देखिये