हे गणपती तेरा करते है वंदन गणेश भजन
हे गणपती तेरा करते है वंदन गणेश भजन
शंकर सुवन भवानी नंदन,हे गणपती , हे गणपती,
हे गणपती तेरा करते हैं वंदन।
ब्रह्मा भी नित तेरा वंदन करते,
तुम ही तो जग के विघ्नो को हरते,
हे गणपती , हे गणपती,
हे गणपती तेरा करते हैं वंदन।
गणों के अधीपति हे सुखदायक,
तुम हो स्वामी ना कोई नायक,
हे गणपती , हे गणपती,
हे गणपती तेरा करते हैं वंदन।
हाथ में अंकुश शोभा पाए,
मोदक तुमको बड़ा है भाए,
हे गणपती , हे गणपती,
हे गणपती तेरा करते हैं वंदन।
शंकर सुवन भवानी नंदन,
हे गणपती , हे गणपती,
हे गणपती तेरा करते हैं वंदन।
भजन श्रेणी : गणेश भजन (Ganesh Bhajan) : सभी गणेश जी के भजन देखें।
He Ganpati Tera Karte Hai Vandan : Ganesh Ji New Bhajan : 2021 Ganpati Bhajan : Song
➤Song = He Ganpati Tera Karte Hai Vandan
➤Singer = Beti Priyanka
➤Music- Vikash Chaudhary
➤Copyright = JMD Enterprises
शंकर सुवन भवानी नंदन हैं, गणपति जी विघ्न हरने वाले। ब्रह्मा भी वंदन करते उनके, जग के कष्ट दूर कर देते। गणों के स्वामी सुख बरसाते, नायक कोई और न हो। हाथ में अंकुश शोभा पाता, मोदक प्यारे लगते उन्हें। साधक जब पुकारता, इश्वर का आशर्वाद मिल जाता। हर काम आसान हो जाता, प्रेम से मन भर जाता।
जैसे कोई बच्चा माँ-बाप की गोद में खेलता, वैसे गणनायक कृपा लुटाते। हमें बताते हैं कि भक्ति से बाधाएँ भागतीं। हाथ जोड़ो, नाम लो तो राह साफ। मोदक चढ़ाओ, हृदय समर्पित करो। जीवन में सुख का डेरा हो जाता। आप सभी पर इश्वर की कृपा बनी रहे। जय श्री गणपति जी की।
यह भजन भी देखिये