राधा शक्ति है, कृष्ण मेरे श्री भगवान, रासलीला रचाए, करे जग को निहाल।।
राधे-राधे नाम रहे, रहे श्याम नहीं श्याम, दोनों ऐसे मिले बने, इक राधे-श्याम।।
यमुना तट पे कान्हा की जब बंसी बजी, पायल राधा की छम-छम थिरकने लगी।। बंसी राधे पुकारे, पायल बोले श्याम-श्याम, दोनों ऐसे मिले बने, इक राधे-श्याम।।
Krishna Bhajan Lyrics Hindi
यमुना तीरे ग्वाल-बाल संग श्याम जी मिले, राधा जी सखियों संग, मिलतीं मन के फूल हैं खिले।। लगे नाचने सभी, कहें राधे-श्याम, दोनों ऐसे मिले बने, इक राधे-श्याम।।
आया सावन को, राधे-श्याम झूलने लगे, रिमझिम-रिमझिम बौछारों में, वो भीगने लगे।। राधा कुसुम-कली, भंवरा बने मेरे श्याम, दोनों ऐसे मिले बने, इक राधे-श्याम।।
रासलीला Raasleela I VIKRANT MATHUR, ANUJA SAHAI I Krishna Bhajan I New Audio Song