अब के बरस तुझे धरती की रानी कर देंगे सोंग
अब के बरस तुझे धरती की रानी कर देंगे सोंग
अब के बरस तुझे,धरती की रानी कर देंगे,
अब के बरस तेरी,
प्यासों में पानी भर देंगे,
अब के बरस तेरी,
चुनर को धानी कर देंगे,
अब के बरस,
ये दुनियां तो फ़ानी है,
बहता सा पानी है,
तेरे हवाले ये जिंदगानी,
ये जिंदगानी कर देंगे,
अब के बरस,
अब के बरस तुझे,
धरती की रानी कर देंगे,
अब के बरस....।
दुनियां की सारी दौलत से,
ईज्जत हमको प्यारी,
मुट्ठी में किस्मत है अपनी,
हमको मेहनत प्यारी,
मिट्टी की कीमत का जग में,
कोई रतन नहीं है,
जिल्लत के जीवन से बदतर,
कोई कफ़न नहीं है,
देश का हर दीवाना अपने,
प्राण चीर कर बोला,
बलिदानों के खून से अपना,
रंग लो बसंती चौला,
अबके हमने जानी है,
अपने मन में ठानी है,
हमलावरो की ख़त्म कहानी,
ख़त्म कहानी कर देंगे,
अब के बरस,
अब के बरस तुझे,
धरती की रानी कर देंगे,
अब के बरस....।
सुख सपनों के साथ हजारों,
दुख भी तूने झैले,
हँसी खुशी से भीगे फागुन,
अब तक कभी ना खेले,
चारों ओर हमारे बिख़रे,
बारूदी अफ़साने,
जलती जाती शमा जलते,
जाते है परवाने,
फिर भी हम ज़िंदा है,
अपने बलिदानों के बल पर,
हर शहीद फरमान दे गया,
सीमा पर जल जल कर,
यारों टूट भले ही जाना,
लेकिन कभी ना झुकना,
कदम कदम पर मौत मिलेगी,
फिर भी तुम ना रुकना,
बहुत सह लिया अब ना सहेंगे,
सीने भड़क उठे हैं,
नस नस में बिजली जागी है,
बाजू फड़क उठे हैं,
सिंघासन की ख़ैर करो,
जुल्मों के ठेकेदारों,
देश के बेटे जाग उठे,
तुम अपनी मौत निहारो,
अंगारो का जश्न मनेगा,
हर शोला जागेगा,
बलिदानों की इस धरती से,
हर दुश्मन भागेगा,
हमने कसम निभानी है,
देनी हर कुर्बानी है,
हमने कसम निभानी है,
देनी हर क़ुर्बानी है,
अपने सरों की,
अपने सरों की,
अंतिम निशानी भर देंगे,
अब के बरस,
अब के बरस तुझे,
धरती की रानी कर देंगे,
अब के बरस....।
अब के बरस तुझे,
धरती की रानी कर देंगे,
अब के बरस तेरी,
प्यासों में पानी भर देंगे,
अब के बरस तेरी,
चुनर को धानी कर देंगे,
अब के बरस,
ये दुनियां तो फ़ानी है,
बहता सा पानी है,
तेरे हवाले ये जिंदगानी,
ये जिंदगानी कर देंगे,
अब के बरस,
अब के बरस तुझे,
धरती की रानी कर देंगे,
अब के बरस....।
"अब के बरस" देशभक्ति सांग फिल्म/मूवी "क्रांति" से लिया गया है जिसे स्वर दिया है महेंद्र कपूर जी ने। इस गीत के रचियता श्री संतोष आनंद जी हैं। क्रांति फिल्म १९८१ में रिलीज हुई है, जिसका यह गीत अधिक मशहूर है। इस फिल्म का निर्देशन मनोज कुमार ने किया है। इस फिल्म में दिलीप कुमार, मनोज कुमार, शशि कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, हेमा मालिनी, परवीन बॉबी, सारिका, प्रेम चोपड़ा और निरुपा रॉय आदि कलाकारों ने अभिनय किया है।
इस फिल्म के अन्य गीत हैं -
अब के बरस - महेन्द्र कपूर
चना जोर गरम - किशोर कुमार, लता मंगेशकर, मोहम्मद रफ़ी
दुर्गा है मेरी माँ - लता मंगेशकर, महेन्द्र कपूर
क्रांति लता मंगेशकर, महेन्द्र कपूर
लूई शामा शा - लता मंगेशकर, नितिन मुकेश
मारा ठुमका - लता मंगेशकर
ज़िन्दगी की ना टूटे लड़ी - लता मंगेशकर, नितिन मुकेश
Ab Ke Baras - Mahendra Kapoor - Kranti [1981] Ab ke Baras tujhe Dharti Ki Rani Kar denge - Kranti
Aub Ke Baras Tujhe,
Dharatee Kee Raanee Kar Denge,
Aub Ke Baras Teree,
Pyaason Mein Paanee Bhar Denge,
Aub Ke Baras Teree,
Chunar Ko Dhaanee Kar Denge,
Aub Ke Baras,
Ye Duniyaan To Faanee Hai,
Bahata Sa Paanee Hai,
Tere Havaale Ye Jindagaanee,
Ye Jindagaanee Kar Denge,
Aub Ke Baras,
Aub Ke Baras Tujhe,
Dharatee Kee Raanee Kar Denge,
Aub Ke Baras.....
Dharatee Kee Raanee Kar Denge,
Aub Ke Baras Teree,
Pyaason Mein Paanee Bhar Denge,
Aub Ke Baras Teree,
Chunar Ko Dhaanee Kar Denge,
Aub Ke Baras,
Ye Duniyaan To Faanee Hai,
Bahata Sa Paanee Hai,
Tere Havaale Ye Jindagaanee,
Ye Jindagaanee Kar Denge,
Aub Ke Baras,
Aub Ke Baras Tujhe,
Dharatee Kee Raanee Kar Denge,
Aub Ke Baras.....
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।