माता रानी कीजिये किरपा की बरसात
माता रानी कीजिये किरपा की बरसात
माता रानी कीजिये,किरपा की बरसात,
सर पे हमारे रखिये,
सर पे हमारे रखिए,
अपना वरदानी हाथ,
माता रानी कीजिये,
किरपा की बरसात।
आप अगर चाहेंगी माँ,
दुखड़े होंगे दूर,
दृष्टि दया की डालिए,
हमपे एक भरपूर,
आप जो चाहे बिगड़ी,
आप जो चाहे बिगड़ी,
बन जाएगी हर बार,
माता रानी कीजिये,
किरपा की बरसात।
जग जननी जगदम्बे माँ,
आपसे ये विनती,
दुखियारों ने की है माँ,
आपसे ये अरजी,
सुखमय कर दो मैया इन,
सुखमय कर दो मैया इन,
सबके दिन और रात,
माता रानी कीजिये,
किरपा की बरसात।
कबसे खड़े मँगते माँ,
दुर्गा आपके द्वारे,
आस लिए आए है ये,
झोली अपनी पसारे,
इन सबकी झोली में दे,
इन सबकी झोली में दे,
दीजिये माँ खैरात,
माता रानी कीजिये,
किरपा की बरसात।
ना माँगे हम हीरे ना,
मांगे माँ हम ना मोती,
ना चाहे हम सोना ना,
आपसे मांगे चाँदी,
जनम जनम का मैया,
जनम जनम का मैया,
हम चाहे आपका साथ,
माता रानी कीजिये,
किरपा की बरसात।
आपकी लीला महिमा जाने,
है ये जग सारा,
भक्तों को मिलता है ये,
आपके दर पे सहारा,
आपके के दर पे बिगड़े,
आपके के दर पे बिगड़े,
बन जाते है हालात,
माता रानी कीजिये,
किरपा की बरसात।
माता रानी कीजिये,
किरपा की बरसात,
सर पे हमारे रखिये,
सर पे हमारे रखिए,
अपना वरदानी हाथ,
माता रानी कीजिये,
किरपा की बरसात।
भजन श्रेणी : माता रानी भजन (Mata Rani Bhajan)
Navratri 2020 Special!!!! आ जाओ एक बार माँ ~ माता रानी कीजिये कृपा की बरसात ~ Mata Rani Bhajan 2020
Maata Raani Kijiye,
Kirapa Ki Barasaat,
Sar Pe Hamaare Rakhiye,
Sar Pe Hamaare Rakhie,
Apana Varadaani Haath,
Maata Raani Kijiye,
Kirapa Ki Barasaat.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Kirapa Ki Barasaat,
Sar Pe Hamaare Rakhiye,
Sar Pe Hamaare Rakhie,
Apana Varadaani Haath,
Maata Raani Kijiye,
Kirapa Ki Barasaat.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Bhajan Tangs : Song - माता रानी कीजिये कृपा की बरसात
Singer - Ravi Jaipuriya
Writer - Anwar Gujrati
Music - MM Brother
Music Company - Shree Jee Bhakti