रामा रामा रटो करो सफल उमरिया

रामा रामा रटो करो सफल उमरिया

रामा रामा रटो, करो सफल उमरिया,
मिल जाएगी डगर,
जप लोगे जो गर, प्रभु राम का नाम,
राम का नाम,
रामा रामा रटो, करो सफल उमरियां,
मिल जाएगी डगर,
जप लोगे जो गर, प्रभु राम का नाम,
राम का नाम।

ऐ प्राणी है तेरी जिंदगानी,
एक अंधियारी रात रे,
ले ले सहारा राम नाम का,
जप की माला हाथ रै,
साथ ना छूटे आस ना टूटे,
राम का है बड़ा काम रै,
रामा ही भरेंगे,
तेरी भक्ति की गगरियां,
मिल जाएगी डगर,
जप लोगे जो गर,
प्रभु राम का नाम,
राम का नाम,
रामा रामा रटो, करो सफल उमरियां,
मिल जाएगी डगर,
जप लोगे जो गर, प्रभु राम का नाम,
राम का नाम।

राम नाम के सागर से तू,
भर ले एक गगरिया रे,
इस पारस से सोना करले,
मन की सूनी नगरिया रे,
बड़े बड़े ऋषियो ने है गाया,
बस एक राम का नाम रे,
सारे रिश्ते झूठे,
सांचे रामा ही सांवरिया,
मिल जाएगी डगर,
जप लोगे जो गर,
प्रभु राम का नाम,
राम का नाम,
रामा रामा रटो, करो सफल उमरियां,
मिल जाएगी डगर,
जप लोगे जो गर, प्रभु राम का नाम,
राम का नाम।

बड़े बड़े गुणी जान ना पाए,
राम की लीला महान रे,
राम ही श्रष्टि के निर्माता,
राम को पगले जान रे,
रामा को तो राम ही जाने,
जो त्रेता अवतार है,
रामा रामा जपे,
सारी नगरी अवधिया,
मिल जाएगी डगर,
जप लोगे जो गर,
प्रभु राम का नाम,
राम का नाम,
रामा रामा रटो, करो सफल उमरियां,
मिल जाएगी डगर,
जप लोगे जो गर, प्रभु राम का नाम,
राम का नाम।

दो अक्षर के नाम में देखो,
तीनो लोक समाए हैं,
जो भी इनका सुमिरन करते,
भव सागर तर जाए हैं,
मर्यादा जो है सिखलाते
ऐसे निराले राम हैं,
रघुराई बोलो,
चाहे राम रचैया,
मिल जाएगी डगर,
जप लोगे जो गर,
प्रभु राम का नाम,
राम का नाम,
रामा रामा रटो, करो सफल उमरियां,
मिल जाएगी डगर,
जप लोगे जो गर, प्रभु राम का नाम,
राम का नाम।

भजन श्रेणी : राम भजन (Ram Bhajan)

Rama Rama Rato | रामा रामा रटो - इस भजन को रोज़ सुनने से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं | Lord Ram

Raama Raama Rato, Karo Saphal Umariya,
Mil Jaegi Dagar,
Jap Loge Jo Gar, Prabhu Raam Ka Naam,
Raam Ka Naam,
Raama Raama Rato, Karo Saphal Umariyaan,
Mil Jaegi Dagar,
Jap Loge Jo Gar, Prabhu Raam Ka Naam,
Raam Ka Naam.

ऐसे ही अन्य मधुर भजन देखें

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

अपने पसंद का भजन खोजे

Next Post Previous Post