जोगेया ए बन के माई तेरे दर आया है साईं

जोगेया ए बन के माई तेरे दर आया है साईं

जोगेया ए बन के माई तेरे दर आया है साईं,
ये उनका रूप अनोखा है तेरी नज़रों का धोखा है।
उन्हें पहचान नहीं पाई, तेरे दर आया है साईं,
जोगेया ए बन के माई तेरे दर आया है साईं।

उनका तो सबसे नाता है, दीन दुखियों के दाता है,
तुझे खुशहाल बना देने माला माल बना देंगे।
हटेगी बदली जो छाई, तेरे दर आया है साईं,
जोगेया ए बन के माई तेरे दर आया है साईं।

इट के तकिये को लेकर नीम के नीचे सोया है,
तेरी तकदीर बनाने को छोड़ शिर्डी को आया है।
दर्श है इनका सुखदाई, तेरे दर आया है साईं,
जोगेया ए बन के माई तेरे दर आया है साईं।

वो अपनी धुन में रहता है, साईं साईं ही कहता है,
बदन है कंचन कंचन, वो मिट्टी को कर दे कुंदन।
तेरी आँखें हैं भर आई, तेरे दर आया है साईं,
जोगेया ए बन के माई तेरे दर आया है साईं।।


तेरे दर आया है साई ! Tere Dar Aaya Hai Sai ! Tarun Sagar ! Sai Baba Bhajan ! Sai Palanhar

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
उस परम शक्ति का रूप इतना अनोखा और अलौकिक है कि वह साधारण आँखों से पहचानी नहीं जा सकती, परंतु हृदय की गहराइयों से उसकी पुकार सुनाई देती है। वह शक्ति, जो जोगी के वेश में आकर भी सभी के दुखों का निवारण करती है, हर प्राणी से एक अटूट नाता जोड़ती है। यह नाता प्रेम, करुणा और विश्वास का है, जो दीन-दुखियों का सहारा बनता है। जब मनुष्य उस शक्ति के द्वार पर सच्चे मन से पहुँचता है, तो उसके जीवन की सारी बदली छट जाती है, और वह सुख, समृद्धि और शांति से परिपूर्ण हो जाता है। यह वह शक्ति है, जो न केवल भौतिक सुख प्रदान करती है, बल्कि आत्मा को भी उस परम आनंद से जोड़ती है, जिससे जीवन का हर क्षण मालामाल हो उठता है।
 
Song : - Reham Nazar Kar De
Singer :- Hamsar Hayat Nizami
Album :- Banda Garib Hai
Studio :- Double Ess
Video Director :- Double Ess
Special Thanks: :- All Sai Bhakts
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post