इरादा कर लिया है हम इन्हे ऐसा पढ़ाएंगे लिरिक्स Delhi Shiksha Geet Lyrics Irada Kar Liya Hai


इरादा कर लिया है हम इन्हे ऐसा पढ़ाएंगे लिरिक्स Delhi Shiksha Geet Lyrics Irada Kar Liya Hai

दिल्ली सरकार ने शिक्षा गीत लॉन्च किया है जिसके बोल अत्यंत ही मधुर और प्रेरणा देने वाले हैं। श्री मनीष  सिसोदिया जी ने इस शिक्षा गीत "इरादा कर लिया है " को लॉन्च किया है। दिल्ली (Delhi) के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने दिल्ली शिक्षा गीत लॉन्च किया है. इस गीत को लॉन्च करते हुए उन्होंने दिल्ली के शिक्षा गीत की शुभकामनाएं दी और सन्देश दिया कि दिल्ली से पहले देश और दुनिया में किसी ने भी अपना शिक्षा गीत नहीं बनाया है.
सरकार ने इस अवसर पर छात्रों के अध्ययन के इरादे से इतर मानवीय मूल्यों को भी स्थान दिया है। जाति और धर्म से ऊपर उठने के लिए शिक्षा मंत्री जी सन्देश दिया और यह भी कहा की स्त्रियों का सम्मान अत्यंत ही आवश्यक है.
गीत 'इरादा कर लिया है' का अर्थ है "मैंने एक इरादा मन में बना लिया है" .  इस गीत को पत्रकार आलोक श्रीवास्तव द्वारा लिखा गया है। गीत को शान और स्नेहा शंकर ने गाया है जबकि संगीत दुष्यंत ने दिया है। गीत का उद्देश्य दिल्ली के छात्रों को पढ़ाना ही नहीं अपितु मानवीय मूल्यों की स्थापना भी है। सांप्रदायिक सद्भाव, देशभक्ति और महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ जीवन कौशल को सुदृढ़ करने के बारे में इस शिक्षा गीत में सन्देश दिया गया है।
 
ये नन्हे फूल ही,
इक दिन नया,
भारत बनाएंगे,
इरादा कर लिया है,
हम इन्हे ऐसा पढ़ाएंगे।

पढ़ेंगे हम की,
हमको कोई भी बहका ना पाए,
पढ़ेंगे हम की,
हमको कोई भी लड़वा ना पाए,
पढ़ेंगे हम की,
धर्मों के सही पैगाम क्या हैं,
पढ़ेंगे हम की,
ख़ुदा क्या है, हमारा राम क्या है,
ये नन्हे दीप ही,
इंसानियत की लौ जलाएंगे,
इरादा कर लिया है,
हम इन्हे ऐसा पढ़ाएंगे।

पढ़ेंगे हम तो जानेंगे,
ग़लत क्या हो रहा है,
हमारे बीच आकर कौन,
नफ़रत बो रहा है,
कलम की अब लड़ाई,
हिंसा और हथियार से है,
हमें रहना यहाँ अब,
अमन से है, प्यार से है,
जमाने को हमें अब,
जीना सिखाएंगे,
इरादा कर लिया है,
हम इन्हे ऐसा पढ़ाएंगे।

जो इंसान में इंसान को,
ना देख पाए,
वो पढ़ा ही क्या,
जो इज्जत औरतों को,
दे ही ना पाए,
वो पढ़ा ही क्या,
वो पढ़ा ही क्या,
अगर डर और वहशत,
रह गई मन में,
हम अपने आचरण से ही,
सवेरा लेकर  आएंगे,
सवेरा क्या है,
सूरज भी ये अपना,
खुद उगाएंगे,
इरादा कर लिया है,
हम इन्हे ऐसा पढ़ाएंगे।

पढ़ेंगे वो जो सिखलाये,
ख़ुदी पर ही मान करना,
सिखाये देस के आदर्श पर,
अभिमान करना,
हम विज्ञान से,
जग को नया विज्ञान देंगे,
हमारा नाम लेंगे,
जहाँ वाले तरक्की में,
हमारा नाम लेंगे,
ये अपने कल को,
अपने आज से बेहतर बनाएंगे,
इरादा कर लिया है,
हम इन्हे ऐसा पढ़ाएंगे।



भजन श्रेणी : विविध भजन/ सोंग लिरिक्स हिंदी Bhajan/ Song Lyrics

Patriotic Songs देशभक्ति गीत/गाने

The Delhi government has released the capital's educational song, Irada Kar Liya Hai ( I am determined) written by Journalist Aalok Shrivastava Ji. This Delhi Shiksha Geet is a dedication to the ideal of education that encourages the nation to establish a better-educated society, according to the Delhi government.
Journalist Alok Srivastava wrote the song "Irada Kar Liya Hai," which means "I have made an intention." have great meaning. Shan and Sneha Shankar sang the song, and Dushyant composed the music in very different way. The song is intended to teach Delhi school children about communal harmony, patriotism, women's empowerment, and life skills.
The song was released in the midst of a Twitter spat between the education ministers of Delhi and Gujarat.

Ye Nanhe Phul Hi,
Ik Din Naya,
Bharat Banaenge,
Irada Kar Liya Hai,
Ham Inhe Aisa Padhaenge.

Padhenge Ham Ki,
Hamako Koi Bhi Bahaka Na Pae,
Padhenge Ham Ki,
Hamako Koi Bhi Ladava Na Pae,
Padhenge Ham Ki,
Dharmon Ke Sahi Paigam Kya Hain,
Padhenge Ham Ki,
Khuda Kya Hai, Hamara Ram Kya Hai,
Ye Nanhe Dip Hi,
Insaniyat Ki Lau Jalaenge,
Irada Kar Liya Hai,
Ham Inhe Aisa Padhaenge.

Padhenge Ham To Janenge,
Galat Kya Ho Raha Hai,
Hamare Bich akar Kaun,
Nafarat Bo Raha Hai,
Kalam Ki Ab Ladai,
Hinsa Aur Hathiyar Se Hai,
Hamen Rahana Yahan Ab,
Aman Se Hai, Pyar Se Hai,
Jamane Ko Hamen Ab,
Jina Sikhaenge,
Irada Kar Liya Hai,
Ham Inhe Aisa Padhaenge.

Jo Insan Mein Insan Ko,
Na Dekh Pae,
Vo Padha Hi Kya,
Jo Ijjat Auraton Ko,
De Hi Na Pae,
Vo Padha Hi Kya,
Vo Padha Hi Kya,
Agar Dar Aur Vahashat,
Rah Gai Man Mein,
Ham Apane acharan Se Hi,
Savera Lekar  aenge,
Savera Kya Hai,
Suraj Bhi Ye Apana,
Khud Ugaenge,
Irada Kar Liya Hai,
Ham Inhe Aisa Padhaenge.

Padhenge Vo Jo Sikhalaye,
Khudi Par Hi Man Karana,
Sikhaye Des Ke adarsh Par,
Abhiman Karana,
Ham Vigyan Se,
Jag Ko Naya Vigyan Denge,
Hamara Nam Lenge,
Jahan Vale Tarakki Mein,
Hamara Nam Lenge,
Ye Apane Kal Ko,
Apane aj Se Behatar Banaenge,
Irada Kar Liya Hai,
Ham Inhe Aisa Padhaenge.


ऐसे ही अन्य मधुर भजन देखें

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

अपने पसंद का भजन खोजे

एक टिप्पणी भेजें