सावन आयो रे भोले बाबा सावन आयो रे

सावन आयो रे भोले बाबा सावन आयो रे

सावन आयो रे, भोले बाबा सावन आयो रे।।
सावन आयो रे, भोले बाबा सावन आयो रे।।
पूजन थाल लेकर मैं थारा मंदिर आयो रे।।
सावन आयो रे।।

१.
झूम-झूम के मेघा बरसे, पूजन को मेरा मन तरसे।।
सच्ची लग्न में हिवड़ा हरषे, ले कावड़ निकला मैं घर से।।
महाकाल कृपा से काल भी रोक न पायो रे।।
सावन आयो रे।।

२.
बम-बम गाऊं बाबा तुमको मनाऊं, भांग धतूरा और दूध चढ़ाऊं।।
केसर-चंदन तिलक लगाऊं, रूप नीरखूं बाबा सब सुख पाऊं।।
थारी भक्ति सेवा से म्हारो मन भरमायो रे।।
सावन आयो रे।।

३.
करुणाकर करुणा बरसाओ, दास को अब तो दर्शन दिखाओ।।
विनती मेरी ना ठुकराओ, मुझको बाबा गले से लगाओ।।
थारी शोभा देख के सबरो मन हरषायो रे।।
सावन आयो रे।।



Shiv Bhajan 2025 - Sawan Aayo Reee | Harsh Mandloi | Official Video Song | Sawan Special | Bholenath

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्सआध्यात्मिक भजनगुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post