एक बार आकर देख यहां पर खुशियां मिलती है

एक बार आकर देख यहां पर खुशियां मिलती है

एक बर आकर देख यहां पर, खुशियां मिलती हैं।।
यहां मोरछड़ी के झाड़े से तकदीर बदलती है।।

झोलियां पल में भरती झाड़े से,
बिगड़ी किस्मत संवरती झाड़े से।।
कहते हैं जिसको लाइलाज सारे,
उसका भी है इलाज झाड़े से।।
बड़ी से बड़ी बीमारी भी यहां आके सुधरती है।।

आपस में प्यार बढ़ता झाड़े से,
खूब व्यापार बढ़ता झाड़े से।।
भरे भण्डार रहते झाड़े से,
मान सम्मान बढ़ता झाड़े से।।
टूणा टोटका बुरी नजर झाड़े से डरती है।।

टूटे रिश्ते जुड़ जाते झाड़े से,
नये बंधन बंध जाते झाड़े से।।
सूनी हो गोद जिसकी बरसों से,
गोद वो भी भर जाती झाड़े से।।
मोरछड़ी पर श्याम कृपा दिन-रात बरसती है।।

काम तेरा बन जाये झाड़े से,
गोद तेरी भर जाये झाड़े से।।
तुझको कोई दुखी नजर आये,
उसको अवगत कराना झाड़े से।।
इस झाड़े की चर्चा अम्बरीष दुनिया करती है।।



Morchadi Jhade se Taqdeer Badalati hai मोरछड़ीझाड़ा सूरजगढ़ #HajariJi #AmbrishKumarMumbai

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्सआध्यात्मिक भजनगुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post