मैं लाडला खाटू वाले का गुणगान श्याम भजन

मैं लाडला खाटू वाले का गुणगान श्याम का भजन

मैं लाडला खाटू वाले का,
गुणगान श्याम का गाता हूँ,
ग्यारस को आकर खाटू में,
श्री श्याम का दर्शन पाता हूँ,

ग्यारस को लगता मेला,
और भक्त वहाँ पर आते,
झंडा निशान ले बाबा का,
मंदिर पर जाकर चढ़ाते,
दर्शन करने से पहले मैं,
श्याम कुंड में नहाता हूँ,
मैं लाडला खाटू वाले का,
गुणगान श्याम का गाता हूँ।

मन में मुराद लेकर के,
भगत भवन पर जाते,
श्रद्धा से पूजा करते,
बाबा श्याम का दर्शन पाते,
मैं करके दर्शन श्याम प्रभु का,
फूला नहीं समाता हूँ,
मैं लाडला खाटू वाले का,
गुणगान श्याम का गाता हूँ।

सुख दुख को कह लेता हूँ,
जब सामने बाबा होते,
देकर खुशियां इस जीवन में,
दुख सारा वो हर लेते,
और निरंजन क्या माँगे,
बिन माँगे सब पा जाता हूँ,
मैं लाड़ला खाटू वाले का,
गुणगान श्याम का गाता हूँ।

भजन श्रेणी : कृष्ण भजन (Krishna Bhajan)

MEIN LADLA KHATU WALE KA New song new delhi

 
इस भजन से सबंधित अन्य भजन निचे दिए गए हैं जो आपको अवश्य ही पसंद आयेगे, कृपया करके इन भजनों को भी देखें.

MEIN LADLA KHATU WALE KA 
SINGER =ABHISHEK KASHYAP
WRITER=NIRANJAN AGGARWAL
MUSIC =ABHISHEK KASHYAP 
VIDEO MAKE BY =ABHISHEK KASHYAP
CO-ARTIST=VIKASH SUFI

यह भजन भी देखिये

Next Post Previous Post