जग भोगों में मैं तो उलझ गई रे भजन

जग भोगों में मैं तो उलझ गई रे भजन

पिङ्गला गणिका का गीत : जग भोगों में मैं तो उलझ गई रे ।
जग भोगों में मैं तो उलझ गई रे ।
भजन बिनु रामा विगड़ गई रे ॥

बड़े दुःख की है बात, इन्द्रियों से हार गई ।
झूठे पुरुषों में मैं, सच्चा पुरुष बिसार गई ॥
लोभी अरु लम्पटों ने, तन को इस खरीद लिया ।
हाय रति सुख व धन की, चाह बावरी ने किया ।
विषय भोग से मैं तो जड़ भयी रे ।
भजन बिनु रामा...

तन एक घर है, अस्थियों के खंभे बाँस लगे ।
चाम रोएँ नखों से, खूब इसकी छत्त सजे ॥
नौ दरवाजे जिसमें, गंदगी निकले ही सदा ।
ऐसे तन पर भी कैसे, हो गई मैं मुर्ख फिदा ॥
जीवन मुक्तों में मैं पिछड़ गई रे ।
भजन बिनु रामा...

मेरे मूरख तू चित्त, आज ये बतला दे सही ।
कभी विषयों से कोई, तृप्त हुआ है भी कहीं ॥
प्रीति भोगों से किये, देवता-मनुष्य जभी ।
काल के गाल में, पड़के कराहते है तभी ॥
बुरे कर्म में ही उमर गई रे ।
भजन बिनु रामा...

जीव जगकूप में, विषयान्ध गिरता आश रहा ।
उस पर भी काल सर्प, मुख में अपने ग्रास रहा ॥
आज मैं धन्य हुई, आश सभी टूट गई ।
कान्त प्रभु की कृपा से, भोग जग की छूट गई ॥
अधम पिंगला भी बदल गई रे ।
भजन बिनु रामा...

भजन रचना : प.पू.गुरुदेव श्री श्रीकान्त दास जी महाराज ।
स्वर : सुभाष सिंह राजपूत जी ।



Song of the prostitute Pingala: I am entangled in the pleasures of the world | Composition: #Shri...

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
 
Song by Pingla Ganika: I am entangled in the pleasures of the world.
Bhajan Composition: Pt. Pt. Gurudev Shri Shrikant Das Ji Maharaj.
Voice: Subhash Singh Rajput Ji.
¤ Bhajan ¤
I am entangled in the pleasures of the world.
Without Bhajan, Rama, I have become lost.
It is a matter of great sadness that I have been defeated by my senses.
Among false men, I have forgotten the true man.
Greedy and lewd people have bought this body.
Alas, the desire for sexual pleasure and wealth has driven the mad woman.
I have become numb due to sensual pleasures.
Without Bhajan, Rama...
The body is a house, pillars of bones are like bamboo.
The skin is hairy and its roof is beautifully decorated with nails.
Nine doors through which dirt always comes out.
How did I, the fool, fall in love with such a body?
I have fallen behind among the liberated souls of life.
Without the worship of Rama...
My foolish mind, please tell me this today.
Has anyone ever been satisfied with worldly pleasures?
When gods and humans fell in love with pleasures,
Only then do they groan after falling into the jaws of death.
My life was spent in bad deeds.
Without the worship of Rama...
The creature kept falling into the abyss of worldly pleasures, blinded by desire.
On top of that, the serpent of time kept swallowing it in its mouth.
Today I am blessed, all my hopes have been shattered.
By the grace of the Lord, I have been freed from the pleasures of the world.
Even the lowly Pingala has changed.
Bhajan Binu Rama....
 
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स आध्यात्मिक भजन गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post