मैं तो तेरी हो गई श्याम दुनिया क्या जाने

मैं तो तेरी हो गई श्याम दुनिया क्या जाने

 
मैं तो तेरी हो गई श्याम दुनिया क्या जाने

मैं तो तेरी हो गई श्याम,
दुनियां क्या जाने,
क्या जाने कोई क्या जाने,
क्या जाने कोई क्या जाने,
मैं तो तेरी हो गई श्याम,
दुनिया क्या जाने।

तन भी तेरा ये मन भी तेरा,
घर भी तेरा ये धन भी तेरा,
मैंने जीवन कर दिया नाम,
दुनियां क्या जाने,
मैं तो तेरी हो गई श्याम,
दुनिया क्या जानें,
क्या जाने कोई क्या जाने,
मैं तो तेरी हो गई श्याम,
दुनिया क्या जाने।

लोक लाज मैंने मान भी छोड़ा,
तेरे चरणों में मन को जोड़ा,
मैं तो रटूं तुम्हारा नाम,
दुनिया क्या जाने,
मैं तो तेरी हो गई श्याम,
दुनिया क्या जानें,
क्या जाने कोई क्या जाने,
मैं तो तेरी हो गई श्याम,
दुनिया क्या जाने।


तू मेरा मैं तेरी होई,
तेरी प्रीत में सुध बुध खोई,
पर लोग करे बदनाम,
दुनिया क्या जाने,
मैं तो तेरी हो गई श्याम,
दुनियां क्या जाने,
क्या जाने कोई क्या जाने,
मैं तो तेरी हो गई श्याम,
दुनिया क्या जाने।

शरण में आई गले लगा ले,
मुझको बस सेवा में लगा ले,
मेरा जीवन तेरे नाम,
दुनियां क्या जाने,
मैं तो तेरी हो गई श्याम,
दुनियां क्या जाने,
क्या जाने कोई क्या जाने,
मैं तो तेरी हो गई श्याम,
दुनिया क्या जाने।


मैं तो तेरी हो गई श्याम,
दुनियां क्या जाने,
क्या जाने कोई क्या जाने,
क्या जाने कोई क्या जाने,
मैं तो तेरी हो गई श्याम,
दुनिया क्या जाने।

भजन श्रेणी : कृष्ण भजन (Krishna Bhajan)

भजन श्रेणी : खाटू श्याम जी भजन (Khatu Shyam Ji Bhajan)



मैं तो तेरी हो गयी श्याम (भजन) Ayachi Thakur, Rishav Thakur, Maithili Thakur 
 
Krishna Bhajan यह कृष्णा भजन भी अवश्य ही देखें. 

यह भाव सच्चे समर्पण की पराकाष्ठा है, जहाँ आत्मा अपने आराध्य के सम्मुख पूर्णत: विलीन हो जाती है। “मैं तो तेरी हो गई श्याम” — यह वाक्य केवल प्रेम की घोषणा नहीं, बल्कि आत्मदान की अनुभूति है। जब किसी के प्रेम में संपूर्ण हो जाना आराधना बन जाए, तब संसार की दृष्टि अप्रासंगिक हो जाती है। यहाँ कोई दिखावा नहीं, कोई तर्क नहीं — बस एक ऐसी निस्सीम भावावस्था, जिसमें देह, मन, और अस्तित्व तक समर्पित हो जाते हैं। “तन भी तेरा, मन भी तेरा” में वो भाव छिपा है जहाँ अपना कुछ शेष नहीं रहता; और जब स्वत्व मिटता है, तभी सच्चा मिलन होता है — वही मिलन जो मीरा, राधा और संतों की साधना में गूंजता है।

Next Post Previous Post