चलो विष्णु के धाम चलो भजन लिरिक्स
चलो विष्णु के धाम चलो भजन लिरिक्स
चलो विष्णु के धाम चलो,छोड़ कर सारे काम चलो,
चलो विष्णु के धाम चलो,
छोड़ कर सारे काम चलो,
हरि का लेते हुए नाम चलो,
चलो रे चलो बद्रीधाम चलो,
चलो विष्णु के धाम चलो,
छोड़ कर सारे काम चलो,
चलो विष्णु के धाम चलो,
छोड़ कर सारे काम चलो।
बद्रीनाथ दर्शन का फल,
जब ही पाओगे,
केदारेश्वर पे पहले,
जो सर झुकावोगे,
बद्री वन में केदारलिंग,
जो बना है,
श्रद्धा से दर्शन कर,
पाप तुम मिटावोगे,
शीश अपना झुका लें सभी,
पहले केदारेश्वर चलो,
चलो विष्णु के धाम चलो,
छोड़ कर सारे काम चलो,
चलो विष्णु के धाम चलो,
छोड़ कर सारे काम चलो।
हरि का लेते हुए नाम चलो,
चलो रे चलो बद्रीधाम चलो,
चलो विष्णु के धाम चलो,
छोड़ कर सारे काम चलो।
अग्निदेव जलधारा,
तुमने क्या बहाई है,
पानी गर्म है,
ये तप्त कुण्ड कहाई है,
सुख सारे पाता है,
जो इसमें नहाता है,
जप की ओर दान की,
यहां महिमा भी बताई है,
तप्त कुण्ड में नहाने चलो,
पाप सारे मिटाने चलो,
हरि का लेते हुए नाम चलो,
चलो रे चलो बद्रीधाम चलो,
चलो विष्णु के धाम चलो,
छोड़ कर सारे काम चलो।
बद्री नाथ दर्शन को,
दर पे तेरे आयेंगे,
रूप अपने हाथों से,
तेरा हम सजायेंगें,
बाल भोग राज भोग,
तुझको चढ़ायेगे,
दर्शन कर तेरे फिर,
लक्ष्मी को ध्यायेंगे,
सारे देवों के दर्शन करो,
हरि नारायण कहते चलो,
हरि का लेते हुए नाम चलो,
चलो रे चलो बद्रीधाम चलो,
चलो विष्णु के धाम चलो,
छोड़ कर सारे काम चलो।
चलो विष्णु के धाम चलो,
छोड़ कर सारे काम चलो,
चलो विष्णु के धाम चलो,
छोड़ कर सारे काम चलो,
हरि का लेते हुए नाम चलो,
चलो रे चलो बद्रीधाम चलो,
चलो विष्णु के धाम चलो,
छोड़ कर सारे काम चलो,
चलो विष्णु के धाम चलो,
छोड़ कर सारे काम चलो।
भजन श्रेणी : कृष्ण भजन (Krishna Bhajan)
भजन श्रेणी : खाटू श्याम जी भजन (Khatu Shyam Ji Bhajan)
CHALO VISHNU DHAM | चलो विष्णु धाम | Bhagwan Vishnu Dham Char Dham) Bhajan | Mukesh Bagda | Video