ठुमक ठुमक चले नन्हा सा कृष्ण कन्हाई

ठुमक ठुमक चले नन्हा सा कृष्ण कन्हाई

नन्हा सा नन्हा सा नन्हा सा,
ठुमक ठुमक चले,
नन्हा सा कृष्ण कन्हाई,
नन्हा सा नन्हा सा नन्हा सा,
ठुमक ठुमक चले,
नन्हा सा कृष्ण कन्हाई,
दे दे ताल हंसे,
आंगन यशोदा माई।

बाजे रे पग पैजनिया,
घुंघर बाजे करधनिया,
लट घुंघराली माथे पर झूमे,
श्यामल कोमल श्याम को चूमे,
रुनक झुनक चले,
चले रे पुरवइया,
दे दे ताल हंसे,
आंगन यशोदा माई।

नन्हा सा नन्हा सा नन्हा सा,
नन्हा सा नन्हा सा नन्हा सा।

हाथों में कंगन, माथे पर चंदन
रुत करती है कृष्ण का वंदन,
बृज की माटी बोले रे धन धन,
श्याम घटा नभ घोरे घन घन,
चम चम चम चम देखो,
बिजुरिया हर्षायी,
चम चम चम चम देखो,
बिजुरिया हर्षायी,
दे दे ताल हंसे,
आंगन यशोदा माई।

नन्हा सा नन्हा सा नन्हा सा,
नन्हा सा नन्हा सा नन्हा सा।

द्वापर देव की छवि निराली,
माटी खाये मां को सताये,
मुंह खोले ब्रह्मांड दिखाये,
यशोमती मां के संशय मिटाये,
अद्भुत छलिया कृष्ण कन्हैया,
छलिया कृष्ण कन्हाई,
अद्भुत छलिया, कृष्ण कन्हाई,
दे दे ताल हंसे,
आंगन यशोदा माई।
नन्हा सा नन्हा सा नन्हा सा,
नन्हा सा नन्हा सा नन्हा सा।

नन्हा सा नन्हा सा नन्हा सा,
ठुमक ठुमक चले,
नन्हा सा कृष्ण कन्हाई,
नन्हा सा नन्हा सा नन्हा सा,
ठुमक ठुमक चले,
नन्हा सा कृष्ण कन्हाई,
दे दे ताल हंसे,
आंगन यशोदा माई।

भजन श्रेणी : कृष्ण भजन (Krishna Bhajan)

भजन श्रेणी : खाटू श्याम जी भजन (Khatu Shyam Ji Bhajan)


Next Post Previous Post