बेटी न राखी जाए बन्नी गीत लिरिक्स Beti Na Rakhi Jaye Lyrics

बेटी न राखी जाए बन्नी गीत लिरिक्स Beti Na Rakhi Jaye Lyrics, Banni Geet By Braj Geet

ऐसे अमीर साहूकार मेरे बाबुल
बेटी न राखी जाए
मैं तो रे बाबुल तेरे
बागों की चिड़िया
भोर भए उड़ जाऊँ मेरे बाबुल
बेटी न राखी जाए

मैं तो रे बाबुल तेरे खूंटे की गइया
जित बांधो बंध जाऊँ मेरे बाबुल
बेटी न राखी जाए

मैं तो री मम्मी तेरे आँचल की गुड़िया
झट आँचल छिप जाऊँ मेरे बाबुल
बेटी न राखी जाए

वार भी आऊँ त्योहार भी आऊँ
बिना बुलाये नहीं आऊँ मेरे बाबुल
बेटी न राखी जाए
ऐसे अमीर साहूकार मेरे बाबुल
बेटी न राखी जाए

लोक गीत श्रेणी : लोकगीत Lokgeet/Folk Song


एक टिप्पणी भेजें