बनें हम हिंद के योगी धरेंगे ध्यान

बनें हम हिंद के योगी धरेंगे ध्यान

 
बनें हम हिंद के योगी धरेंगे ध्यान Dharenge Dhyan Bharat Ka Lyrics, Deshbhakti Geet

बनें हम हिंद के योगी,
धरेंगे ध्यान भारत का,
उठा कर धर्म का झंडा,
करेंगे गान भारत का,
बनें हम हिंद के योगी,
धरेंगे ध्यान भारत का।

गले में शील की माला,
पहनकर ज्ञान की कफनी,
पकड़कर त्याग का झंडा,
रखेंगे मान भारत का,
बनें हम हिंद के योगी,
धरेंगे ध्यान भारत का,
उठा कर धर्म का झंडा,
करें उत्थान भारत का।

जलाकर कष्ट की होली,
उठाकर ईष्ट की झोली,
जमाकर संत की टोली,
करें उत्थान भारत का,
बनें हम हिंद के योगी,
धरेंगे ध्यान भारत का ,
उठा कर धर्म का झंडा,
करें उत्थान भारत का।

स्वरों में तान भारत का हो,
मुख में गान भारत का,
नसों में रक्त भारत का,
नयन में मूर्ति भारत की,
बनें हम हिंद के योगी,
धरेंगे ध्यान भारत का,
उठा कर धर्म का झंडा,
करें उत्थान भारत का।

हमारे जन्म का सार्थक,
हमारे मोक्ष का कारण,
हमारे स्वर्ग का साधन,
यही उत्थान भारत का,
बनें हम हिंद के योगी,
धरेंगे ध्यान भारत का,
उठा कर धर्म का झंडा,
करें उत्थान भारत का।

बनें हम हिंद के योगी,
धरेंगे ध्यान भारत का,
उठा कर धर्म का झंडा,
करेंगे गान भारत का,
बनें हम हिंद के योगी,
धरेंगे ध्यान भारत का।


बनें हम हिंद के योगी धरेंगे ध्यान भारत का|| देशभक्ति गीत||

Next Post Previous Post