घोटुन में होवे दर्द राम कैसे पार लगेगी लिरिक्स Ghotun Me Hove Dard Lyrics

घोटुन में होवे दर्द राम कैसे पार लगेगी लिरिक्स Ghotun Me Hove Dard Lyrics, Lok Geet by Suman Sharma


Latest Bhajan Lyrics

घोटुन में होवे दर्द राम,
जाने कैसे पार लगेगी,
घोटुन में होवे दर्द राम,
जाने कैसे पार लगेगी।

मैंने बड़ी बड़ी करी कमाई,
मैंने बेटा दिये पढ़ाई,
बी ए एम ए पास कराई,
राम जाने कैसे पार लगेगी,
घोटुन में होवे दर्द राम,
जाने कैसे पार लगेगी।

मैंने बड़ी बड़ी करी कमाई,
बेटा की करी सगाई,
मैं तो फूली नहीं समाई,
राम जाने कैसे पार लगेगी,
घोटुन में होवे दर्द राम,
जाने कैसे पार लगेगी।

मैंने बड़ी बड़ी करी कमाई,
बेटा का ब्याह रचायो,
बहू आ गई फरिया फार,
राम जाने कैसे पार लगेगी,
घोटुन में होवे दर्द राम,
जाने कैसे पार लगेगी।

मैंने बड़ी बड़ी करी कमाई,
मैंने कोठी महल बनाये,
बहु बेटा दिये बिसराये,
राम जाने कैसे पार लगेगी,
घोटुन में होवे दर्द राम,
जाने कैसे पार लगेगी।

मैंने बड़ी बड़ी करी कमाई,
शीशम की चौखट लगाई,
मेरी फेंकी गली मैं खाट,
राम जाने कैसे पार लगेगी,
घोटुन में होवे दर्द राम,
जाने कैसे पार लगेगी।

मैंने चार चार गैया पाली,
मैंने कच्चे दूध पिलाये,
मेरी चाय पर हो रही राड़,
राम जाने कैसे पार लगेगी,
घोटुन में होवे दर्द राम,
जाने कैसे पार लगेगी।

मैं मुखिया के भी गई,
मैंने पेंशन अपनी बंधाई,
बहु बेटा ने पता लगाई,
राम जाने कैसे पार लगेगी,
घोटुन में होवे दर्द राम,
जाने कैसे पार लगेगी।

मैं तो पेंशन लेकर आई,
बहु बेटा ने सलाह मिलाई,
पोते की फीस भराई,
राम जाने कैसे पार लगेगी,
घोटुन में होवे दर्द राम,
जाने कैसे पार लगेगी।

घोटुन में होवे दर्द राम,
जाने कैसे पार लगेगी,
घोटुन में होवे दर्द राम,
जाने कैसे पार लगेगी।v


लोक गीत श्रेणी : लोकगीत Lokgeet/Folk Song




Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url