गूजरीन को प्यारो श्याम भजन

गूजरीन को प्यारो श्याम भजन


Latest Bhajan Lyrics

अरे गूजरीन को प्यारो श्याम,
हमारे घर काहे को आवेगो,
अरे गूजरीन को प्यारो श्याम,
हमारे घर काहे को आवेगो।

मेरे घर में महल अटारी,
काहे को आवेगो,
गुजरी के घर में टूटी झोपड़ी,
वाही में आवेगो,
अरे गूजरीन को प्यारो श्याम,
हमारे घर काहे को आवेगो।

मेरे घर में तातो पानी,
काहे को नहावेगो,
गुजरी के घर में ठंडा पानी,
मल मल नहावेगो,
अरे गूजरीन को प्यारो श्याम,
हमारे घर काहे को आवेगो।

मेरे घर में पीला पितांबर,
काहे को पहनेगो,
गुजरी के घर में नीली फरिया,
वाहि या पहनेगो,
अरे गूजरीन को प्यारो श्याम,
हमारे घर काहे को आवेगो।

मेरे घर में माखन मिश्री,
काहे को खावेगो,
गुजरी के घर में छाछ राबड़ी,
हंस हंस खावेगो,
अरे गूजरीन को प्यारो श्याम,
हमारे घर काहे को आवेगो।

मेरे घर में मखमल गद्दा,
काहे को सोवेगो,
गुजरी के घर में फटी गुदरी,
वाही में सोवेगो,
अरे गूजरीन को प्यारो श्याम,
हमारे घर काहे को आवेगो।

मेरे घर में रुक्मण रानी,
काहे को बोलेगो,
गुर्जरी के घर में गुर्जर की छोरी,
हंस बतलावेगो,
अरे गूजरीन को प्यारो श्याम,
हमारे घर काहे को आवेगो।

अरे गूजरीन को प्यारो श्याम,
हमारे घर काहे को आवेगो,
अरे गूजरीन को प्यारो श्याम,
हमारे घर काहे को आवेगो।

ARE GUJARI KA PYARA HUMARE GHAR KYU AAYEGA
Next Post Previous Post