ना चित धरहि कोउ भगवान, ना चित धरहि कोउ भगवान, कलयुग में पूजे जय हनुमान, संकटमोचन जय हनुमान, भज ले पवन पुत्र के गान, ना चित धरहि कोउ भगवान, कलयुग में पूजे जय हनुमान, कलयुग में पूजे जय हनुमान।
मेंहदीपुर बालाजी में, मेंहदीपुर बालाजी में, बाल रूप में आप विराजै, हनुमान गढ़ी, अयोध्या में, सुंदर मूरत अति साजे, सालासर हनुमान को देखो, जाकर राजस्थान, कलयुग में पूजे जय हनुमान, कलयुग में पूजे जय हनुमान।
चित्रकूट में जाकर देखो, चित्रकूट में जाकर देखो, दर्शन कर लो हनुमान धारा, प्रयागराज के लेटी मूरत, दर्शन कर लीजे दुबारा, भेंट द्वारका गुजरात में, दर्शन कीजे हनुमान, कलयुग में पूजे जय हनुमान,
कलयुग में पूजे जय हनुमान।
ना चित धरहि कोउ भगवान, ना चित धरहि कोउ भगवान, कलयुग में पूजे जय हनुमान, संकटमोचन जय हनुमान, भज ले पवन पुत्र के गान, ना चित धरहि कोउ भगवान, कलयुग में पूजे जय हनुमान, कलयुग में पूजे जय हनुमान।