खेलन होरी आ राधा प्यारी
खेलन होरी आ राधा प्यारी,
डारो न रंग हो जायेगी मेली,
माथे की बिंदियां प्यारी,
खेलन होली आ राधा प्यारी।
माथे की बिंदियां का है मोसो प्यारी,
तोहे भुलाये गिरधारी,
खेलन होरी आ राधा प्यारी।
डारो न रंग हो जायेगी मेली,
कानो की झूमर प्यारी
खेलन होरी आ राधा प्यारी।
कानो की झूमर का है मोसो प्यारी,
मानो न बात हमारी
खेलन होरी आ राधा प्यारी।
डारो न रंग हो जायेगी मैली,
नाथ की नथनी प्यारी,
खेलन होरी आ राधा प्यारी।
नाक की नथनी का है मोसो प्यारी,
श्याम से है तेरी यारी
खेलन होरी आ राधा प्यारी।
डारो न रंग हो जायेगी मैली,
गले की हसली प्यारी,
खेलन होरी आ राधा प्यारी।
गले की हसली का है मोसो प्यारी,
फागुन की छाई खुमारी,
खेलन होरी आ राधा प्यारी।
डारो न रंग हो जाए गी मैली,
ढुगे की तगड़ी प्यारी,
खेलन होरी आ राधा प्यारी।
ढुगे की तगड़ी का है मोसो प्यारी,
भर ली है अब पिचकारी,
खेलन होरी आ राधा प्यारी।
डारो न रंग हो जायेगी मैली,
पैरो की पायल प्यारी,
खेलन होरी आ राधा प्यारी।
पैरों की पायल कहे मोसो प्यारी,
राधे सरकार हमारी,
खेलन होरी आ राधा प्यारी।
खेलन होरी आ राधा प्यारी,
डारो न रंग हो जायेगी मेली,
माथे की बिंदियां प्यारी,
खेलन होली आ राधा प्यारी।
खेलन होरी आ राधा प्यारी | Latest Holi Song | by Poonam Sharma | Shyam Bhajan | Lyrical HD