खेलत भाव मैया आओ मोरे अंगना लिरिक्स Khelat Bhav Maiya Lyrics

खेलत भाव मैया आओ मोरे अंगना लिरिक्स Khelat Bhav Maiya Lyrics, Mata Rani Bhajan Singer - Sandeep Tiwari

जो भी तेरे दर पे आता,
होती मुरादे पूरी,
आज मैं तेरे दर पे आया,
दे दो वर माँ त्रिपुर सुंदरी,
खेलत भाव मैया,
आओ मोरे अंगना,
कर दो दया महरानी माँ,
तुम दया की देवी हो,
मोरी मैया दया की देवी हो।

सुन्दर आँगन चौक पुराये,
चन्दन चौकी बिछाई माँ,
चन्दन चौकी बिछाई माँ,
कंचन थाल कपूर की बाती,
जगमग ज्योत जलाई माँ,
जगमग ज्योत जलाई माँ,
खेलत भाव मैया,
आओ मोरे अंगना,
कर दो दया महरानी माँ,
तुम दया की देवी हो,
मोरी मैया दया की देवी हो।

कन्या रूप रखो महारानी,
सखियों संग चली आओ,
माँ मैया सखियों संग चली आओ,
माँ मैया, छन छन पायल छनकाती,
ठुमक ठुमक चली आओ,
माँ मैया ठुमक ठुमक चली आओ,
खेलत भाव मैया,
आओ मोरे अंगना,
कर दो दया महरानी माँ,
तुम दया की देवी हो,
मोरी मैया दया की देवी हो।

अमुआ की डारि मैया,
चन्दन पलंगिया,
रेशम डोर दराई माँ,
रेशम डोर दराई माँ,
सखियों संग मोरी मैया,
झूलो भक्त देख हर्षाये माँ,
भक्त देख हर्षाये माँ,
भक्त देख हर्षाये माँ,
खेलत भाव मैया,
आओ मोरे अंगना,
कर दो दया महरानी माँ,
तुम दया की देवी हो,
मोरी मैया दया की देवी हो।

मार मिचकनी झूलो जग तारण,
आंगन पलकिया जाये मोरी मैया,
लहर लहर माँ उड़े चुनरिया,
अंगना शोर मचाये माँ मैया,
अंगना शोर मचाये माँ मैया,
खेलत भाव मैया,
आओ मोरे अंगना,
कर दो दया महरानी माँ,
तुम दया की देवी हो,
मोरी मैया दया की देवी हो।

तुम्हरे दुवारे मैया बोये ज्वारे,
नौ बहने संग आओ माँ मैया,
खेलत भाव मार किलकारी,
खप्पर ले चली आओ माँ मैया,
खेलत भाव मैया,
आओ मोरे अंगना,
कर दो दया महरानी माँ,
तुम दया की देवी हो,
मोरी मैया दया की देवी हो।


भजन श्रेणी : माता रानी भजन (Mata Rani Bhajan)


Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url