नौकर रख ले सांवरे हमको भी एक बार भजन
नौकर रख ले सांवरे हमको भी एक बार भजन
नौकर रख ले सांवरे,हमको भी एक बार,
बस इतनी तनख्वाह देना,
मेरा सुखी रहे परिवार,
नौकर रख ले सांवरे,
हमको भी एक बार,
बस इतनी तनख्वाह देना,
मेरा सुखी रहे परिवार।
तेरे काबिल नही हूं बाबा,
फिर भी काम चला लेना,
जैसा भी हूं तेरा ही हूं,
गुण अवगुण बिसरा देना,
तेरे काबिल नही हूं बाबा,
फिर भी काम चला लेना,
जैसा भी हूं तेरा ही हूं,
गुण अवगुण बिसरा देना,
जो तेरी कृपा होगी,
मेरा सुधरेगा संसार,
नौकर रख ले सांवरे,
हमको भी एक बार,
बस इतनी तनख्वाह देना,
मेरा सुखी रहे परिवार।
सेठों के तुम सेठ सांवरे,
मेरी क्या औकात है,
तेरी सेवा मिल जाये,
ये तो किस्मत की बात है,
सेठों के तुम सेठ सांवरे,
मेरी क्या औकात है,
तेरी सेवा मिल जाये,
ये तो किस्मत की बात है,
मानूंगा तेरा कहना,
ये करता हूं इकरार,
नौकर रख ले सांवरे,
हमको भी एक बार,
बस इतनी तनख्वाह देना,
मेरा सुखी रहे परिवार।
थोड़ी सी माया देकर के,
मुझको न बहलाओ जी,
आज खड़े हैं सामने तेरे,
कोई हुकुम सुनाओ जी,
थोड़ी सी माया देकर के,
मुझको न बहलाओ जी,
आज खड़े हैं सामने तेरे,
कोई हुकुम सुनाओ जी,
रोमी की इस अर्जी पर प्रभु,
ना करना इन्कार,
नौकर रख ले सांवरे,
हमको भी एक बार,
बस इतनी तनख्वाह देना,
मेरा सुखी रहे परिवार।
नौकर रख ले सांवरे,
हमको भी एक बार,
बस इतनी तनख्वाह देना,
मेरा सुखी रहे परिवार,
नौकर रख ले सांवरे,
हमको भी एक बार,
बस इतनी तनख्वाह देना,
मेरा सुखी रहे परिवार।
भजन श्रेणी : कृष्ण भजन (Krishna Bhajan)
भजन श्रेणी : खाटू श्याम जी भजन (Khatu Shyam Ji Bhajan)
नौकर रख ले सांवरे हमको भी इक बार | Nokar Rakh Le Sanware | Krishna Bhajan 2026 | Shyam Bhajan
Song : Nokar Rakh Le Sanware
दिल से निकली ये अर्जी है कि साँवरे हमें भी अपना नौकर बना लो, एक बार तो मौका दे दो। जैसा भी हूँ, काबिल नहीं हूँ, गुण-अवगुण भरे पड़े हैं, फिर भी तेरे दर पर खड़ा हूँ। बस इतनी तनख्वाह देना कि परिवार सुखी रहे, घर में हँसी-खुशी बनी रहे, बच्चे मुस्कुराते रहें, और रोज़ का बोझ हल्का हो जाए। तेरी सेवा मिल जाए तो यही सबसे बड़ी किस्मत है, सेठों के सेठ हो तुम, मेरी क्या औकात, पर तेरी कृपा से संसार सुधर सकता है।
माया की चमक-दमक से बहलाना नहीं, बस कोई हुकुम सुना दो, मान लूँगा सब कुछ। तेरे कहने पर चलूँगा, तेरी रजा में राजी रहूँगा। रोमी की ये फरियाद सुन लेना प्रभु, इंकार न करना। थोड़ी-सी कृपा बरसा दो, ताकि जीवन का हर पल तेरे नाम से सजा रहे, और परिवार की हर सांस में तेरी याद बसी रहे। बस एक बार नौकर बना लो, फिर देखना कैसे ये दिल तेरी सेवा में लगा रहता है।