ओ मेहंदीपुर के बालाजी भजन
ओ मेहंदीपुर के बालाजी,
बाबा तू संकट हारी।
ओ मेहंदीपुर के बालाजी,
बाबा तू संकटहारी।
मंगल को तेरे व्रत किए हैं
मंगल को तेरे व्रत किए हैं
फलदायक शरण तुम्हारी,
ओ मेहंदीपुर के बालाजी,
बाबा तू संकटहारी।
लडडुआ का तुम्हे भोग लगाया,
लडडुआ का तुम्हे भोग लगाया,
मैने पढ़ी चालीसा प्यारी,
ओ मेहंदीपुर के बालाजी,
बाबा तू संकटहारी।
लाल लंगोटा संग में सोटा,
लाल लंगोटा संग में सोटा,
तेरे लिए बलकारी
ओ मेहंदीपुर के बालाजी,
बाबा तू संकटहारी।
दर्जी से तेरी ध्वजा सिलाई,
दर्जी से तेरी ध्वजा सिलाई,
गोटा जड़े किनारी,
ओ मेहंदीपुर के बालाजी,
बाबा तू संकटहारी।
कमल सिंह तेरी महिमा गावे,
कमल सिंह तेरी महिमा गावे,
सुन रामोतार की न्यारी,
ओ मेहंदीपुर के बालाजी,
बाबा तू संकटहारी।
ओ मेहंदीपुर के बालाजी,
बाबा तू संकट हारी।
ओ मेहंदीपुर के बालाजी,
बाबा तू संकटहारी।
ओ मेहंदीपुर के बालाजी,
बाबा तू संकट हारी।
ओ मेहंदीपुर के बालाजी,
बाबा तू संकटहारी।
O Mehandipur Ke Balaji By Ram Avtar Sharma [Full Song] I Balaji Ne Meri Mauj Kardi
Ram Avtar Sharma Bhajan Lyrics