पकड़ लो बांह अब मैया

पकड़ लो बांह अब मैया

 
पकड़ लो बांह अब मैया Pakad Lo Banh Aub Maiya Lyrics, Mata Rani Bhajan

पकड़ लो बांह अब मैया,
नही तो डूब जायेगी,
पकड़ लो बांह अब मैया,
नही तो डूब जायेगी,
हमारा कुछ ना बिगड़ेगा,
तुम्हारी लाज जायेगी,
पकड़ लो बांह अब मैया,
नही तो डूब जायेगी।

तुम्हारे ही भरोसे पर,
जमाना छोड़ बैठा हूं,
जमाने की तरफ देखो,
मुझे कैसे निभाओगे,
जमाने की तरफ देखो,
मुझे कैसे निभाओगे,
पकड़ लो बांह अब मैया,
नही तो डूब जायेगी।

पड़ी मझदार में नैया,
खिवईया कोई नही अपना,
खिवईया आप बनो तो,
नैया हो मेरी पार जायेगी,
पकड़ लो बांह अब मैया,
नही तो डूब जायेगी।

लदी है पाप की गठड़ी,
हमारे शीश के ऊपर,
वजन पापों का भारी है,
उसी से डूब जायेगी,
पकड़ लो बांह अब मैया,
नही तो डूब जायेगी।

सकल जग ढूंढ कर हारे,
पता पाया नहीं तेरा,
सकल जग ढूंढ कर हारे,
पता पाया नहीं तेरा,
हृदय में आप बस जाओ,
छवि मन में समायेगी,
पकड़ लो बांह अब मैया,
नही तो डूब जायेगी।

पकड़ लो बांह अब मैया,
नही तो डूब जायेगी,
पकड़ लो बांह अब मैया,
नही तो डूब जायेगी,
हमारा कुछ ना बिगड़ेगा,
तुम्हारी लाज जायेगी,
पकड़ लो बांह अब मैया,
नही तो डूब जायेगी।

Bhajan || Pakad Lo Banh Ab Maiya by Maninder ji || पकड़ लो बाह अब मैया || Maa Vaishno Devi Bhajan ||

Maa Vaishno Devi Morning Aarti bhajan
Bhajan Name : (Pakad Lo Bah Ab Maiya Nahi To Doob Jayenge) Maninder Ji
Date : 11 November 2019 ( Morning Aarti bhajan )

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं

Next Post Previous Post