​​राधा की पायल छम छम बाजे

​​राधा की पायल छम छम बाजे

राधा की पायल छम छम बाजे,
छम छम बाजे राधा रानी नाँचे,
श्याम ने छेड़ा है तराना,
राधा का श्याम दिवाना।

राधा जब पायल छमकावे,
कानुडो जब दोड़्यो आवे,
करे ना कोई बहाना,
राधा का श्याम दिवाना।

हरी भरी धरती हरयो भरयो उपवन,
नाच रहयो सारो वृन्दावन,
गुज रहयो बरसानों
राधा का श्याम दिवाना।।

गौरवर्ण की राधा प्यारी,
सावली सुरत कष्ण मुरारि,
ज्यु शमा परवाना,
राधा का श्याम दिवाना।।

भक्तों भज लो राधे राधे,
राधेजी फिर श्याम से मिला दे,
प्रेम का मंत्र सुहाना,
राधा का श्याम दिवाना।।

​राधा की पायल छम छम बाजे,
छम छम बाजे राधा रानी नाचे,
श्याम ने छेड़ा है तराना,
राधा का श्याम दिवाना।।




राधा की पायल छम छम बाजे | Radha Ki Payal Chham Chham Baaje | Hindi Shyam Bhajan | Nand Kishor Sharma
Next Post Previous Post